रूस की ट्रैवलर ने भारत के शहरों को दी सेफ्टी रेटिंग, जानिए किस शहर को मिली, कितनी रेटिंग
Indian Cities Safety Rating : रूस की एक ट्रैवलर ने भारत के 7 शहर घूमने के बाद उनकी सेफ्टी रेटिंग दी, जिसमें दिल्ली और आगरा को सबसे कम नंबर मिले हैं।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Russian Traveler India Viral Video : भारत दुनियाभर के सैलानियों के लिए एक पसंदीदा पर्यटन स्थल है, जहां हर साल लाखों विदेशी घूमने आते हैं। हालांकि हर किसी का अनुभव एक जैसा नहीं होता।
हाल ही में रूस की ट्रैवलर अलीसा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने भारत के 7 शहरों में घूमने के बाद अपनी सेफ्टी रेटिंग शेयर की है। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर काफी चर्चा में है और लोग इस पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
रूसी महिला ने दी भारत के शहरों को सेफ्टी रेटिंग
अलीसा ने अपने वीडियो में जयपुर को 10 में से 8, मनाली को 9, जोधपुर को 7, गोवा को 8, ऋषिकेश को 9, आगरा को 3 और दिल्ली को सबसे कम 2 नंबर दिए।
हालांकि उन्होंने दिल्ली को कम नंबर देने की कोई खास वजह नहीं बताई, लेकिन सोशल मीडिया पर कई लोग इससे सहमत नजर आए। कुछ यूजर्स ने कमेंट में लिखा कि दिल्ली को इतनी रेटिंग देना भी ज्यादा है, जबकि कुछ ने इसे वास्तविक अनुभव बताया।
ये खबर भी पढ़ें : रात 3 बजे फंसी लड़की की ऐसे हुई मदद, बस ड्राइवर और रैपिडो राइडर ने जीता दिल
पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा और व्यवहार को लेकर सुधार की जरूरत
अलीसा ने अपनी इस रेटिंग को पूरी तरह निजी अनुभव बताया और किसी पर इसे थोपने की बात से इनकार किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो के कैप्शन में लिखा कि यह उनकी ईमानदार राय है और लोग खुद फैसला करें।
इस वायरल वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और बड़ी संख्या में लाइक्स व कमेंट्स भी आए हैं। यह वीडियो एक बार फिर इस बात की याद दिलाता है कि पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा और व्यवहार को लेकर लगातार सुधार की जरूरत है, ताकि भारत आने वाले हर सैलानी का अनुभव बेहतर बन सके।
