आम तोड़ने चढ़ा युवक, पूरा पेड़ ही उखड़ गया! कैमरे में कैद हुआ मजेदार वीडियो वायरल
Mango Tree Fall Video : सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आम तोड़ने पेड़ पर चढ़ा युवक जैसे ही आम तोड़ता है, पूरा पेड़ ही उखड़कर गिर जाता है। घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क3ीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Funny Tree Falls Video : आज के समय में सोशल मीडिया पर हर दिन ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं जो लोगों को हैरान भी करते हैं और हंसा भी देते हैं। इसी बीच एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आम तोड़ने गए दो दोस्तों के साथ ऐसा हादसा हुआ कि देखने वाले अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। वीडियो में दिखता है कि एक युवक अपने दोस्त के साथ बाइक से पहुंचता है और आम तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ जाता है।
आम तोड़ा और पूरा पेड़ उखड़ गया
कैमरा न होता तो कोई यकीन ही नहीं करता!🥺 pic.twitter.com/XMOZfclfx8 — 𓆩इश्क़परी𓆪 (@ISHQ_PARI) May 4, 2026
आम तोड़ने पेड़ पर चढ़ा शख्स और पेड़ ही गिर गया
वीडियो की शुरुआत में अचानक एक पेड़ गिरता नजर आता है और एक युवक तेजी से भागते हुए बाइक पर बैठ जाता है। उसका दोस्त तुरंत बाइक स्टार्ट कर वहां से निकल जाता है। इसके बाद वीडियो दोबारा शुरू होता है और पूरी कहानी समझ में आती है।
सम्बंधित ख़बरें
अफगानिस्तान में भारतीय ट्रैवलर को मिला ऐसा प्यार, दुकानदारों ने पैसे लेने से किया इनकार; वीडियो वायरल
नदी किनारे भिड़े दो विशाल हाथी, दहाड़ और टक्कर से दहला इलाका; लोगों ने कैमरे में कैद किया रोमांचक नजारा
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
वर्क फ्रॉम होम मीटिंग में फेस पैक लगाकर बैठी Gen-Z कर्मचारी, बॉस की बात पर दिया धाकड़ जवाब; वीडियो वायरल
दरअसल युवक आम तोड़कर नीचे खड़े दोस्त को दे रहा होता है, तभी कुछ ही सेकंड में कमजोर जड़ वाला पेड़ उखड़कर नीचे गिर जाता है। पेड़ गिरते ही युवक घबराकर भागता है और दोनों मौके से फरार हो जाते हैं।
ये खबर भी पढ़ें : इंडिगो एयर होस्टेस ने पति को फ्लाइट में दिया सरप्राइज, वीडियो पर 24 घंटे में 2.5 करोड़ से ज्यादा व्यूज
वीडियो देख लोगों ने किए मजेदार कमेंट
यह वायरल वीडियो एक्स प्लेटफॉर्म पर @ISHQ_PARI नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इसे हजारों लोग देख चुके हैं और कई यूजर्स इसे अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर रहे हैं। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया, “आम तोड़ा और पूरा पेड़ उखड़ गया, कैमरा न होता तो कोई यकीन ही नहीं करता।”
सोशल मीडिया यूजर्स इस पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं। किसी ने लिखा, “आम मुफ्त में भारी पड़ गया,” तो किसी ने कहा, “पेड़ ने खुद ही आम दे दिए।” यह वीडियो अब इंटरनेट पर लोगों का खूब मनोरंजन कर रहा है।
