

Baraat Jugaad Viral Video : गर्मी के मौसम में बारात निकालना किसी चुनौती से कम नहीं होता। तेज धूप, उमस और गर्म हवाओं के बीच बारातियों का नाचना-गाना आसान नहीं रहता। लेकिन भारत में जुगाड़ की कमी नहीं है।
इसी का शानदार उदाहरण इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखने को मिला, जिसमें एक बारात धूप से बचने के लिए चलते-फिरते टेंट के नीचे निकलती नजर आई। यह अनोखा नजारा लोगों को इतना पसंद आया कि वीडियो तेजी से वायरल हो गया।
वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर बारात आगे बढ़ रही है और उसके ऊपर बड़ा टेंट लगाया गया है, ताकि बाराती धूप से बच सकें। जहां-जहां बारात आगे बढ़ती है, टेंट भी साथ चलता दिखाई देता है।
इससे पहले कुछ दिनों पहले “कूलर वाली बारात” भी खूब चर्चा में रही थी, जिसमें बारातियों के साथ कूलर चलते नजर आए थे। अब “टेंट वाली बारात” ने लोगों का ध्यान खींच लिया है। इस नए जुगाड़ को लोग शादी सीजन का सबसे स्मार्ट आइडिया बता रहे हैं।
यह वीडियो तीन दिन पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया गया था और अब तक इसे करीब 4 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं। साथ ही लाखों लोगों ने इसे लाइक भी किया है। यूजर्स मजेदार कमेंट कर रहे हैं।
एक ने लिखा कि भारत में हर समस्या का समाधान है। दूसरे ने कहा कि बाराती अब VIP ट्रीटमेंट ले रहे हैं। वहीं कुछ लोगों ने इसे शादी में मेहमानों की सुविधा का बेहतरीन उदाहरण बताया। कुल मिलाकर यह वायरल वीडियो इंटरनेट पर खूब पसंद किया जा रहा है।