नदी किनारे भिड़े दो विशाल हाथी, दहाड़ और टक्कर से दहला इलाका; लोगों ने कैमरे में कैद किया रोमांचक नजारा
Elephant Fight Viral Video : नदी किनारे दो विशाल दांतों वाले हाथियों की जोरदार भिड़ंत का वीडियो वायरल हो गया। दोनों हाथियों की लंबी लड़ाई देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Elephant Clash Wildlife Video : पश्चिम बंगाल के कंगसाबती नदी के किनारे दो विशाल दांतों वाले हाथियों (टस्कर्स) के बीच हुई जबरदस्त भिड़ंत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना सतपाठी इलाके की बताई जा रही है, जहां दोनों हाथी आमने-सामने आ गए और काफी देर तक एक-दूसरे पर हमला करते रहे।
उनकी तेज चिंघाड़ और जोरदार टक्करों से आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बन गया। घटना के दौरान मौजूद लोगों ने इस रोमांचक नजारे को अपने मोबाइल कैमरों में रिकॉर्ड कर लिया, जिसके बाद वीडियो इंटरनेट पर तेजी से फैल गया।
West Bengal: A fierce territorial clash broke out between two rogue tuskers in Manikpara, Jhargram, after an intruder entered the domain of Ramlal, a dominant elephant in the Jangalmahal region. #Jhargram #WestBengal pic.twitter.com/Y6Byfthoox — India Blooms (@indiablooms) August 7, 2026
सम्बंधित ख़बरें
अफगानिस्तान में भारतीय ट्रैवलर को मिला ऐसा प्यार, दुकानदारों ने पैसे लेने से किया इनकार; वीडियो वायरल
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
वर्क फ्रॉम होम मीटिंग में फेस पैक लगाकर बैठी Gen-Z कर्मचारी, बॉस की बात पर दिया धाकड़ जवाब; वीडियो वायरल
ट्रेन में युवक ने की तोड़फोड़, खिड़की और सामान को पहुंचाया नुकसान; वायरल Video पर भड़के लोग
दो हाथियों की जबरदस्त लड़ाई का वीडियो वायरल
वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों हाथी अपनी सूंड और लंबे दांतों का इस्तेमाल करते हुए एक-दूसरे को पीछे धकेलने की कोशिश कर रहे हैं। दोनों के बीच कई मिनट तक संघर्ष चलता रहा। जैसे ही इलाके में इस अनोखी लड़ाई की खबर फैली, बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंच गए।
हालांकि, अधिकांश लोग सुरक्षित दूरी बनाकर खड़े रहे और पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाते रहे। हाथियों की आक्रामक हरकतों और तेज आवाजों के कारण मौके पर मौजूद लोगों में डर का माहौल भी देखा गया। कुछ देर बाद दोनों हाथियों ने लड़ाई बंद कर दी और अलग-अलग दिशाओं में चले गए।
ये खबर भी पढ़ें : वर्क फ्रॉम होम मीटिंग में फेस पैक लगाकर बैठी Gen-Z कर्मचारी, बॉस की बात पर दिया धाकड़ जवाब; वीडियो वायरल
वन विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और लोगों को हाथियों से दूर रहने की सलाह दी। अधिकारियों ने कहा कि जंगली जानवरों के आसपास भीड़ लगाने या उनके करीब जाने से इंसानों और वन्यजीवों, दोनों की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है।
विभाग ने लोगों से अपील की कि यदि किसी क्षेत्र में हाथियों की मौजूदगी की जानकारी मिले तो तुरंत वन विभाग को सूचना दें और खुद उन्हें देखने या उनके पास जाने की कोशिश न करें।
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को देखकर भी कई यूजर्स ने लोगों से वन्यजीवों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे संघर्ष हाथियों के प्राकृतिक व्यवहार का हिस्सा होते हैं और इनमें इंसानों का हस्तक्षेप किसी बड़े हादसे की वजह बन सकता है।
