कांसेप्ट फोटो
भोपाल : कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के मीडिया एडवाइजर के रूप में चर्चित पीयूष बबेले ने एक वीडियो साझा किया है और उन्होंने महाराष्ट्र चुनाव में धोखाधड़ी की संभावना जाहिर की है। उनके द्वारा कुछ घंटे पहले शेयर किए गए इस वीडियो को लाखों लोगों के द्वारा पसंद किया जा रहा है। लोग इसको ट्वीट, कमेंट, व री-ट्वीट करके अपनी बात रख रहे हैं।
इस वीडियो के बारे में यह दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो महाराष्ट्र के एक ऐसे गांव का है, जहां गांव के लोगों ने कांग्रेस पार्टी को वोट किया था, लेकिन जब उस गांव के ईवीएम की मतगणना हुई तो वहां कांग्रेस को कोई भी वोट नहीं मिला। ऐसे में गांव वाले इसका विरोध करते दिख रहे हैं।
महाराष्ट्र के इस गाँव में कांग्रेस को 0 वोट मिले।
गाँव वाले प्रदर्शन कर रहे हैं कि उन्होंने कांग्रेस को वोट दिया।
एक के बाद एक चुनाव संदिग्ध होता जा रहा है।
pic.twitter.com/OAedMZl4Dk— Piyush Babele||पीयूष बबेले (@BabelePiyush) November 25, 2024
हालांकि यह वीडियो किस गांव का है और कब यह प्रदर्शन हुआ है.. इसके बारे में विस्तार से जानकारी नहीं मिल रही है, लेकिन सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कमेंट आने लगे हैं।
महाराष्ट्र की ताजा खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
इसी वीडियो पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राज्य सभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कमेंट किया है और कहा है कि महाराष्ट्र में वही हुआ जो भारतीय जनता पार्टी चाहती थी, उन्होंने 138 उम्मीदवार खड़ा किया उसमें से 132 सीटों पर जीत मिली। उनका स्ट्राइक रेट 89% है। यदि वे चाहेंगे तो शिवसेना शिंदे और अजित पवार के बिना भी सरकार बना और चला सकते हैं। यह सब सारा खेल टारगेटेड ईवीएम के माध्यम से ही खेला गया है।
महाराष्ट्र के चुनाव में वही हुआ जो @BJP4India चाहती थी। उन्होंने 148 उम्मीदवार खड़े किए जिनमें से 132 जीत गये। स्ट्राइक रेट 89%!! वे यदि चाहेंगे तो SS(Shinde) व NCP(Ajit Pawar) के बिना भी सरकार बना सकते हैं। यह चुनाव @BJP4India ने पूरा EVM के माध्यम से Targeted Polling Booths पर…
— Digvijaya Singh (@digvijaya_28) November 25, 2024
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन ने जीत हासिल की। भाजपा ने महायुति का नेतृत्व किया और अपने सहयोगियों-शिवसेना और एनसीपी-को अपने साथ लेकर शानदार जीत दर्ज की। महाराष्ट्र में भाजपा ने 132 सीटें जीतीं, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने 57 सीटें जीतीं और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी ने 41 सीटें जीतीं। राज्य में 288 विधानसभा सीटें हैं। महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के घटकों को करारा झटका लगा, जिसमें उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) ने 20 सीटें, कांग्रेस ने 16 और शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी (एससीपी) ने केवल 10 सीटें जीतीं।