लुधियाना में महिला ने तलवार निकालकर कथित लुटेरों को भगाया, वायरल वीडियो में दिखी दिलेरी
Ludhiana Woman Bravery : लुधियाना में एक महिला ने पीछा कर रहे संदिग्ध मोटरसाइकिल सवारों का सामना तलवार निकालकर किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Sword Against Robbers : पंजाब के लुधियाना में एक महिला की बहादुरी का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना शुक्रवार शाम की बताई जा रही है, जब हरजिंद कौर अपनी रिश्तेदार और सास के साथ कार से कहीं जा रही थीं।
रास्ते में उन्हें शक हुआ कि मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग लगातार उनकी कार का पीछा कर रहे हैं। उन्होंने मोटरसाइकिल को आगे निकलने का रास्ता भी दिया, लेकिन इसके बावजूद वे लोग पीछा करते रहे। स्थिति संदिग्ध लगने पर कार में बैठी उनकी रिश्तेदार ने पूरी घटना की रिकॉर्डिंग शुरू कर दी।
The video from Dehlon, #Ludhiana, shows a woman chasing robbers with a sword. Two robbers attempt to rob the women in the car by throwing eggs at the car window. #punjabnews #viralvideo #nriwoman pic.twitter.com/sfM2BWa5SM — Ashraph Dhuddy (@ashraphdhuddy) February 21, 2026
सम्बंधित ख़बरें
प्यार से बुलाया, फिर जाल में फंसा लिया! ‘डोगेश भाई’ का वीडियो देख हंस-हंसकर लोटपोट हुए लोग
गुरुग्राम की सड़कों पर दौड़ा AC ऑटो, वीडियो देख लोग बोले- ये तो तीन पहियों वाली कार है
नर्मदापुरम कलेक्टर और एसपी का अनोखा अंदाज, अधिकारियों संग बैलगाड़ी से पहुंचे गांव, खेला गिल्ली-डंडा
‘बहुत साफ और शानदार है’, हैदराबाद मेट्रो में सफर कर ब्रिटिश व्लॉगर हुआ इंप्रेस, वीडियो वायरल
लड़की ने तलवार लेकर लूटेरों को खदेड़ा
वीडियो में दिखाई देता है कि कुछ देर बाद मोटरसाइकिल सवार कार को ओवरटेक कर आगे निकल जाते हैं और सुनसान सड़क पर बीच रास्ते में वाहन रोक लेते हैं। इसी दौरान कार की विंडस्क्रीन पर अंडे फेंके जाते हैं, जिससे अंदर बैठी महिलाएं घबरा जाती हैं।
हरजिंद कौर ने बताया कि उन्हें पहली बार ऐसी खौफनाक स्थिति का सामना करना पड़ा। कार के अंदर चीख-पुकार मच गई, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। जब उन्हें लगा कि सामने वालों का इरादा लूटपाट का हो सकता है, तो उन्होंने कार रोककर सामना करने का फैसला किया।
ये खबर भी पढ़ें : गलत ट्रेन में चढ़ी महिला की अनजान शख्स ने की मदद, वायरल वीडियो ने जीता लोगों का दिल
महिला की बहादुरी की जमकर सराहना
रिश्तेदारों के मना करने के बावजूद कौर कार से उतरीं और तलवार निकालकर सड़क के बीचोंबीच डटकर खड़ी हो गईं। उन्होंने संदिग्ध लोगों को खुली चुनौती दी। उनका साहस देखकर मोटरसाइकिल सवार घबरा गए और वहां से भाग निकले।
यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और अब सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है। लोग महिला की बहादुरी की तारीफ कर रहे हैं और उनके साहस को सलाम कर रहे हैं।
