लखनऊ में घुसा तेंदुआ, तो अखिलेश ने योगी पर बोल दिया हमला, फिर सामने आई हैरान करने वाली असलियत
Lucknow News: लखनऊ के कैंट और आशियाना इलाके में तेंदुआ दिखने की खबर से हड़कंप मच गया है। जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। इसे लेकर अखिलेश यादव ने सूबे की योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला बोला है।
- Written By: अभिषेक सिंह
अखिलेश यादव (डिजाइन फोटो)
UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में तेंदुआ दिखाई दिया। राजधानी में तेंदुआ होने की यह खबर सामने आते ही लोगों में दहशत फैल गई। तेंदुए की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वहीं, दूसरी तरफ इसी बहाने अखिलेश यादव ने सूबे की योगी सरकार पर हमला बोल दिया है।
दरअसल, लखनऊ के कैंट और आशियाना इलाके में तेंदुआ दिखने की खबर से हड़कंप मच गया है। इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी इस मामले पर पोस्ट किया है। उन्होंने तंज कसते हुए लिखा, “अब तो ये राजधानी तक पहुंच गया है…क्या सरकार को पता है?”
अब तो राजधानी तक आ गये… सरकार को पता चला क्या? pic.twitter.com/wlJtWtFGxB — Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) September 25, 2025
सम्बंधित ख़बरें
भीषण गर्मी में पावर कट से हाहाकार, योगी सरकार के एक्शन से बिजली विभाग में हड़कंप! दो अधिकारियों पर गिरी गाज
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की बढ़ीं मुश्किलें, PM मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी मामले में FIR दर्ज
नोएडा सिपाही भर्ती परीक्षा में नकल का भंडाफोड़। STF ने मास्टरमाइंड समेत 7 लोगों को किया गिरफ्तार।
अब शिफ्ट में पढ़नी होगी नमाज, सीएम योगी ने जारी किया फरमान, शिया समुदाय बोला- ऐसा कोई प्रावधान नहीं
तेंदुए की ख़बर ने मचाया हड़कंप
यह घटना बुधवार देर रात की है जब एक व्यक्ति ने पायनियर स्कूल के पास तेंदुए की तस्वीर खींची। गोसाईगंज इलाके में भी तेंदुए के देखे जाने के दावे किए गए। यह खबर तेज़ी से फैली और कई लोगों ने सोशल मीडिया पर तेंदुए के वीडियो और तस्वीरें शेयर कीं। इसके बाद, वन विभाग और पुलिस ने एहतियात बरतते हुए रात में इलाके में गश्त की और लोगों को घर के अंदर रहने की चेतावनी देते हुए माइक्रोफोन से घोषणाएं कीं।
वायरल फोटो पर क्या बोली पुलिस?
वन विभाग ने देर रात तक इलाके में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन तेंदुए के पैरों के निशान नहीं मिले। डीएफओ सीतांशु पांडे ने बताया कि अभी तक तेंदुए की मौजूदगी के कोई ठोस सबूत नहीं मिले हैं। सीसीटीवी कैमरों में भी तेंदुआ कैद नहीं हुआ है। इस बीच, आशियाना के प्रभारी निरीक्षक छत्रपाल सिंह ने वायरल तस्वीर को संदिग्ध बताया और आशंका जताई कि यह एआई से जनरेटेड तस्वीर हो सकती है।
यह भी पढ़ें: पूर्व पाकिस्तानी फौजी ने सुनाए 1971 की जंग के किस्से, बताया कैसे चूहे की तरह भागी पाक फौज- VIDEO
वन क्षेत्राधिकारी ने बताई असलियत
फिलहाल, तेंदुए की अफवाह ने लोगों को इतना डरा दिया है कि शाम की आरती और पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आई है। गोसाईगंज के वसरहिया गांव में भी भय का माहौल देखा गया, जहां ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर पुलिस को सूचना दी। हालांकि, वन क्षेत्राधिकारी योगेश मिश्रा को शक है कि यह तेंदुआ नहीं, बल्कि मछली पकड़ने वाली बिल्ली है। पुलिस ने अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
