'ये मेरी आखिरी राम लीला होगी...', और सच हो गई बात, मंच पर दशरथ बने कलाकार की हुई LIVE मौत!

Death in Ramleela: हिमाचल प्रदेश के चंबा में रामलीला में राजा दशरथ का रोल प्ले कर रहे व्यक्ति की अचानक मौत हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
'ये मेरी आखिरी राम लीला होगी...', और सच हो गई बात, मंच पर दशरथ बने कलाकार की हुई LIVE मौत!
राम लीला मंचन के दौरान व्यक्ति की मौत
Published on
Updated on

Himachal News: भारत में अचानक मौतों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसा एक मामला हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से आया है, जहां रामलीला के मंच पर राजा दशरथ का किरदार निभाते हुए व्यक्ति की मौत हो गई। घटना कैमरे में कैद हो गई है। राजा दशरथ का डायलॉग बोलते हुए व्यक्ति कुर्सी पर लुढ़क गया। इस दौरान मंच पर मौजूद लोग व दर्शकों ने समझा की यह एक्टिंग है, लेकिन सच में 'राजा दशरथ' की मौत हो चुकी थी।

राम लीला में राजा दशरथ का किरदार निभाते हुए 73 वर्षीय अमरेश की मौत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने वीडियो पोस्ट करते हुए दावा किया है कि अमरेश ने पहले कह दिया था कि यह उनकी आखिरी रामलीला होगी।

वायरल वीडियो में क्या है?

राम लीला में राजा दशरथ के दरबार का दृष्य दिखाई दे रहा है। दरबार में स्क्रिप्ट के अनुसार भावुक राजा दशरथ का किरदार ने अमरेश ने कहा कि मैं अपनी प्रजा के लिए अपने प्राण तक न्यौछावर कर दूंगा। इतना कहते-कहते अमरेश अपने साथी कलाकार की तरफ कुर्सी पर गिर जाते हैं। इस दौरान सभी का मानना था कि अमरेश एक्टिंग कर रहे हैं। तभी साथी कलाकर हाथ कुहनी से उन्हें धक्का देकर उठने का इशारा करता है, लेकिन वो हिलते तक नहीं है। इसके बाद मंच पर हलचल बढ़ती है। कलाकारों से इत्तर एक व्यक्ति की मंच चढ़ता है। उसके बाद पर्दा गिरा दिया जाता है।

पिछले 40 साल अमरेश राम लीला का हिस्सा थे

बताया जा रहा है कि अमरेश को हार्ट अटैक आ गया था। इसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन से पूरे चंबा में शोक की लहर दौड़ गई। साथ ही राम लीला को स्थगित कर दिया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि अमरेश चंबा की प्रसिद्ध रामलीला में पिछले 40 वर्षों से राजा दशरथ का किरदार निभा रहे हैं। वह एक बेहतरीन कलाकार थे। वह पूरे मनोयोग से रामलीला में अपना योगदान देते थे।

Navbharat Live
navbharatlive.com