

Viral Video: भारत और पाकिस्तान ने अब तक चार युद्ध लड़े हैं। हर बार पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ी है। इसके बावजूद सरहद पार के कई कट्टरपंथी नेता आए दिन दावा करते हैं कि जंग में पाकिस्तान नहीं, बल्कि भारत हारा था। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक पूर्व पाकिस्तानी सैनिक का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह बता रहे हैं कि 1971 की जंग के दौरान इंडियन आर्मी के हमले के बाद उन्हें चूहों की तरह मैदान छोड़कर भागना पड़ा था।
वायरल वीडियो में 1971 की भारत-पाकिस्तान युद्ध में शामिल पूर्व सैनिक एक पॉडकास्ट में एंकर से बात करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान वह 1971 के युद्ध को याद करते हुए कहते हैं कि इंडियन आर्मी लगातार हमले कर रही थी। उनके हमले इतने खतरनाक थे कि पाकिस्तानी सैनिकों को अपनी जान बचाने के लिए चूहे-बिल्लियों की तरह भागना पड़ा।
पूर्व पाकिस्तानी सैनिक वीडियो में एंकर से बात करते हुए नजर आ रहे हैं कि 1971 की जंग के दौरान इंडियन आर्मी ने ढाका शहर पर इतनी बमबारी की, जिसे बयान नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि एक दिन भारत ने 1000 किलो बम गिराया, जो इतना खतरनाक था कि उसने जमीन में गड्ढा बना दिया, जिसमें कई घर समा गए और जमीन से पानी बाहर निकलने लगा।
वह आगे कहते हैं कि इंडियन सैनिक हमें मार रहे थे। वे हमें ढूंढ-ढूंढकर मार रहे थे, जैसे उनके लिए यह चूहे-बिल्ली का खेल हो। उन्होंने कहा कि जब ढाका में इंडियन आर्मी घुसी, तो सैनिकों के पीछे हजारों आर्मी ट्रक चल रहे थे। हमारी पूरी फौज ने सरेंडर कर दिया था। हम वहां अकेले थे और कुछ नहीं कर सकते थे। वहां सिर्फ बंदूकें नजर आ रही थीं और इंडियन सैनिक।
पूर्व पाकिस्तानी सैनिक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "फील्ड मार्शल मानेकशॉ और इंदिरा गांधी की जोड़ी भारतीय सेना के इतिहास में कहीं और नहीं मिलेगी।" एक अन्य यूजर ने पाकिस्तानियों पर तंज कसते हुए कहा, "और इन्हें हमसे लड़ना है!"
डिस्क्लेमर- यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। नवभारतलाइव डॉटकॉम इस वीडियो और इसके साथ किए जा रहे दावों की पुष्टि नहीं करता है।