लखनऊ में खौफनाक मंजर: सड़क पर खेल रही बच्ची पर गाय का अचानक हमला, CCTV वीडियो वायरल
Cow Attacks Child : लखनऊ के चौपटिया कॉलोनी में एक गाय ने मासूम बच्ची पर जानलेवा हमला कर दिया, CCTV फुटेज वायरल होने के बाद लोगों में दहशत। इस घटना ने एक बार फिर आवारा पशुओं को लेकर सवाल खड़े किए।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Cow Attack Viral Video : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चौपटिया कॉलोनी से एक बेहद डरावना और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सड़क पर मौजूद एक गाय ने अचानक एक छोटी बच्ची पर हमला कर दिया। इस पूरी घटना का CCTV फुटेज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग सहम गए हैं।
वीडियो में साफ नजर आता है कि गाय अचानक आक्रामक हो जाती है और बच्ची को दौड़ाते हुए अपने साथ ले आती है। डर के मारे बच्ची कुछ ही दूरी पर जाकर गिर जाती है, जिसके बाद हालात और भी भयावह हो जाते हैं।
📍Lucknow, Uttar Pradesh
Shocking CCTV footage has surfaced from Chaupatiya Colony, where a cow knocked down and trampled a young girl. Locals rushed in and managed to rescue the child in time. The incident has sparked concern among residents.pic.twitter.com/gsIc6mlIQF — Deadly Kalesh (@Deadlykalesh) February 2, 2026
सम्बंधित ख़बरें
कीमोथेरेपी से पत्नी के बाल झड़ने पर पति ने भी मुंडवाया सिर, भावुक कर देने वाला वीडियो हुआ वायरल
स्वीडिश युवक ने ‘चुनरी चुनरी’ पर किया जबरदस्त डांस, सलमान खान फैंस बोले- दिल जीत लिया
6000 किलोमीटर दूर जापान पहुंचा भारतीय युवक, दिखाया नोबिता के घर जैसा इलाका, डोरेमोन फैंस हुए भावुक
दिल्ली की सड़क पर चलती कार की छत पर कपल ने किया लिपलॉक, वीडियो देख भड़के लोग
बाल पकड़कर घसीटती रही गाय
वायरल फुटेज में देखा जा सकता है कि बच्ची जमीन पर गिरते ही खुद को संभाल नहीं पाती और गाय बेरहमी से उसे कुचलने लगती है। यही नहीं, गाय बच्ची के बाल अपने मुंह में दबाकर उसे काफी दूर तक घसीटती हुई ले जाती है।
बच्ची की चीख-पुकार और बेबसी देखकर किसी का भी दिल कांप जाए। कुछ पल के लिए ऐसा लगता है मानो सब कुछ थम सा गया हो। गाय का रवैया इतना आक्रामक और खौफनाक दिखाई देता है कि आसपास मौजूद लोग भी डर के मारे कुछ सेकेंड तक कुछ नहीं कर पाते।
ये खबर भी पढ़ें : व्यूज के चक्कर में मौत से खेला युवक, चलती ट्रेन के नीचे लेटकर बनाई रील; वीडियो देख भड़के लोग
स्थानीय लोगों ने दिखाई हिम्मत
हालांकि कुछ ही देर बाद स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाई और बच्ची को बचाने के लिए आगे आए। शुरुआत में कोई भी गाय के पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया, लेकिन बाद में लोगों ने पत्थर उठाकर गाय को भगाने की कोशिश शुरू की। लगातार पत्थर फेंके जाने के बाद आखिरकार गाय वहां से पीछे हटती है और भाग जाती है।
घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भावुक प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। एक यूजर ने लिखा कि ऐसा मंजर देखकर रूह कांप जाती है। वहीं दूसरे यूजर ने मासूम बच्ची की सलामती की दुआ करते हुए लिखा कि उम्मीद है बच्ची अब सुरक्षित होगी। इस घटना ने एक बार फिर आवारा पशुओं और सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
