5 महीने बाद घर लौटी बिल्ली Filou, 250 KM का सफर कर मालिकों तक पहुंची; भावुक कर देने वाली कहानी

Lost Cat Filou : फ्रांस में एक पालतू बिल्ली Filou अपने मालिकों से बिछड़ने के पांच महीने बाद चमत्कारिक तरीके से फिर घर लौट आई। यह कहानी प्यार, उम्मीद और माइक्रोचिप तकनीक की ताकत दिखाती है।
In France, a lost cat named Filou miraculously reunited with her owners after five months, thanks to microchip identification.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Cat Returns Home : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानियां लिख देती है, जो किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं लगतीं। ऐसी ही एक भावुक कहानी फ्रांस से सामने आई है, जहां एक पालतू बिल्ली Filou अपने मालिकों से बिछड़ने के पूरे पांच महीने बाद वापस अपने घर लौट आई। फ्रांस के ओलोंजाक शहर में रहने वाले पैट्रिक और एवलीन सायर अपनी बिल्ली Filou को परिवार का हिस्सा मानते थे।

अगस्त 2025 की शुरुआत में दोनों स्पेन के एब्रो डेल्टा घूमकर लौट रहे थे। रास्ते में कैटलोनिया इलाके के एक रेस्ट एरिया पर उन्होंने कॉफी के लिए गाड़ी रोकी, लेकिन यहीं एक छोटी सी गलती ने उनकी जिंदगी बदल दी।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई भावुक कहानी

कॉफी लेने जाते समय उन्होंने गाड़ी की एक खिड़की हल्की सी खुली छोड़ दी। उन्हें लगा कि Filou हमेशा की तरह गाड़ी के अंदर ही कहीं सो रही होगी। इसी दौरान Filou चुपचाप बाहर निकल गई। पैट्रिक और एवलीन को इसका एहसास तक नहीं हुआ और वे आगे बढ़ते रहे। कई घंटे बाद जब वे फ्रांस के ऑड इलाके में लेक जुआरेस के पास रुके, तब उन्हें पता चला कि Filou गाड़ी में नहीं है।

अगले दिन दोनों वापस उसी रेस्ट एरिया पहुंचे, लोगों से पूछा, जानवरों की मदद करने वाली संस्थाओं से संपर्क किया और पुलिस में भी सूचना दी। कुछ दिनों बाद काली-सफेद बिल्ली दिखने की खबर मिली, जिससे उम्मीद जगी, लेकिन हर बार निराशा ही हाथ लगी।

5 महीने बाद मिली खोई हुई बिल्ली

करीब पांच महीने बाद 9 जनवरी 2026 को किस्मत ने करवट ली। ओलोंजाक के पास होम्प्स गांव की एक महिला हेलेन को एक कमजोर और ठंड से कांपती बिल्ली मिली। उसने बिल्ली को डॉक्टर के पास पहुंचाया, जहां माइक्रोचिप स्कैन करने पर पता चला कि वह पैट्रिक और एवलीन की Filou है।

पुराने फोन नंबर बदल चुके थे, लेकिन पते के सहारे हेलेन ने उन्हें खोज निकाला। जब पैट्रिक ने Filou को फिर देखा, तो उनकी आंखें भर आईं। Filou कमजोर जरूर थी, लेकिन जिंदा और सुरक्षित थी। यह कहानी बताती है कि सच्चा प्यार रास्ते खुद ढूंढ लेता है और उम्मीद कभी नहीं छोड़नी चाहिए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com