Viral Video: महिला बनकर चोरी कर रहा था शख्स, भीड़ ने पकड़कर पीटा; बुर्खा उतारते ही खुल गई पोल
Viral News: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स बुर्खा पहन दुकान से सामान चुरा रहा था, तभी पब्लिक ने उसे घेर लिया और जब बुर्खा उतरवाया तो लोगों के होश उड़ गए।
- Written By: स्नेहा मौर्या
वायरल वीडियो (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
London Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों लंदन का एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। वीडियो में एक शख्स चोरी करने के लिए ऐसा तरीका अपनाता दिखता है, जिसकी कल्पना भी मुश्किल है। बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति पूरा बुर्खा पहनकर दुकान में दाखिल हुआ ताकि कोई उस पर शक न कर सके। शुरुआत में लोग उसे देखकर सामान्य ही समझते रहे, लेकिन जल्द ही उसकी हरकतों पर शक गहराने लगा।
दरअसल, इस वायरल वीडियो में साफ दिखाई देता है कि शख्स पूरी तरह बुर्खे में ढका हुआ है। पहली नजर में यह समझना नामुमकिन था कि उसके अंदर कोई महिला नहीं, बल्कि एक पुरुष छिपा है। जैसे ही उसने चोरी करने की कोशिश की, वहां मौजूद लोगों ने तुरंत उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। भीड़ ने जबरन उसका बुर्खा उतरवाया और तब जाकर सच्चाई सामने आई। हालांकि, बुर्खे के अंदर छिपा शख्स कोई महिला नहीं बल्कि एक भारतीय निकला। उसकी असली पहचान सामने आते ही वहां मौजूद सभी लोग दंग रह गए।
पब्लिक ने घेरकर शख्स से की पूछताछ
वीडियो में दिख रहा है कि सच्चाई सामने आने के बाद पब्लिक ने उसे चारों तरफ से घेर लिया। दावा किया जा रहा है कि लोगों ने मौके पर उसकी जमकर पिटाई भी कर दी, हालांकि वायरल क्लिप में केवल इतना ही नजर आता है कि लोग उसे घेरकर जोर-जोर से चिल्ला रहे हैं और पूछताछ कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
महिला के गुस्से का सामना करते दिखे मंत्री गिरीश महाजन, वायरल वीडियो के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज
पोरशे कार के बोनट पर सीमेंट घोलकर भरा गड्ढा, बेंगलुरु का वीडियो वायरल
पेट्रोल पंप पर दो लड़कियों में मारपीट, बीच में स्कूटी चढ़ाने का वीडियो वायरल
फिनिश लाइन से पहले जश्न मनाना पड़ा भारी, 2 सेकंड में छिनी जीत का वीडियो वायरल
Laxman Lal, an Indian man, was caught shoplifting in London while disguised in a Muslim woman’s outfit.😬 pic.twitter.com/bOD1R3SzgS — Manish RJ (@mrjethwani_) August 22, 2025
वायरल वीडियो पर मिल चुके हैं लाखों व्यूज
इस वीडियो को एक्स (ट्विटर) पर @mrjethwani_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। अपलोड होते ही यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया और लाखों व्यूज बटोर चुका है। कई यूजर्स ने इसे लाइक और शेयर करते हुए अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं।
ये भी पढ़ें- बेजुबान से क्रूरता…कुत्ते को बुरी तरह पीटा, फिर बाइक से बांधकर घसीटा, VIDEO देख कांप उठेगा कलेजा
यूजर्स ने दिए रिएक्शन
वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। इसी बीच एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि “पता लगाओ यह भारत के किस राज्य का है।” वहीं दूसरे ने कहा कि, “पकड़कर इतना कूटो कि दोबारा बुर्खा पहनना भूल जाए।” इसके अलावा एक अन्य ने लिखा कि “कैसे-कैसे लोग हैं, चोरी करने के लिए भी बुर्खा पहन लिया।”
