तोतली आवाज में गाना गाती नन्ही बच्ची का वीडियो वायरल, क्यूटनेस ने जीता इंटरनेट का दिल
Little Girl Viral Video : हाथ में छोटा गिटार लेकर ‘मैं कहीं भी रहूं ऐ सनम’ गाती नन्ही बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। उसकी तोतली आवाज और कॉन्फिडेंस ने लोगों का दिल जीत लिया।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Toddler Singing : सोशल मीडिया पर हर दिन कई वीडियो वायरल होते हैं, लेकिन कुछ क्लिप ऐसी होती हैं जो सीधे दिल को छू जाती हैं। इन दिनों एक छोटी सी बच्ची का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बच्ची अपनी तोतली और मासूम आवाज में गाना गाती नजर आ रही है।
उसकी क्यूटनेस, आत्मविश्वास और प्यारे एक्सप्रेशन्स ने लोगों को अपना दीवाना बना दिया है। वीडियो देखते ही लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ जा रही है और कई यूजर्स इसे बार-बार देख रहे हैं।
इस उम्र में हमें ABCD भी नहीं आती थी ये गुड़िया तो गाना गा रही है pic.twitter.com/GhJYMer8wI — MLA (@MLA_jnm5050) February 5, 2026
सम्बंधित ख़बरें
Uber बुक की तो ड्राइवर सीट पर मिलीं चमेली! महिला कैब ड्राइवर की कहानी ने जीता लोगों का दिल
बेंगलुरु पार्क में जिम मशीन पर बुजुर्ग महिला ने किया खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोगों ने उठाए सुरक्षा के सवाल
‘जिम नहीं, मजदूरी करो!’ साइकिल चला रहे शख्स की दमदार बॉडी देख लोग रह गए दंग, VIDEO वायरल
उमरिया: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में चीतल को केला खिलाना युवक को पड़ा भारी, वीडियो वायरल होने के बाद हुआ गिरफ्तार
गिटार पकड़े मासूमियत से गाया गाना
वायरल वीडियो में बच्ची अपने हाथ में एक छोटा सा गिटार पकड़े हुए दिखाई देती है। वह बड़े ही प्यार और मासूमियत से मशहूर गाना ‘मैं कहीं भी रहूं ऐ सनम’ गा रही है। गाना गाते समय वह हर लाइन को अपने अंदाज में दोहराती है और चेहरे पर बेहद प्यारे एक्सप्रेशन्स देती है।
सबसे खास बात यह है कि इतनी छोटी उम्र में भी वह कैमरे से बिल्कुल नहीं घबराती। उसका कॉन्फिडेंस देखकर लोग हैरान हैं। आमतौर पर बच्चे इस उम्र में ठीक से बोल भी नहीं पाते, लेकिन यह नन्ही गुड़िया गाना गाकर सबको चौंका रही है।
ये खबर भी पढ़ें : पुणे में चलती ऑटो की छत पर बैठा दिखा कुत्ता, वायरल वीडियो ने उठाए सुरक्षा पर सवाल
वीडियो ने जीता लोगों का दिल
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @MLA_jnm5050 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। शेयर होते ही यह तेजी से वायरल हो गया। लाखों लोग इस वीडियो को देख चुके हैं और हजारों यूजर्स कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
कोई बच्ची की आवाज को बेहद प्यारी बता रहा है तो कोई उसके टैलेंट की तारीफ कर रहा है। कई लोगों ने लिखा कि इस वीडियो ने उनका दिन बना दिया। नन्ही बच्ची की मासूम मुस्कान और सादगी भरा अंदाज लोगों के दिलों में खास जगह बना रहा है।
