Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Watch: बच्चे को देख जगी शेरनी की भूख, झपट्टा मारा, मुंह खोला और फिर…देखें हमले का VIDEO

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। चीन के लियाओनिंग प्रांत के शेनयांग जू के इस वीडियो में एक शेरनी अचानक एक छोटे बच्चे पर हमला करती हुई दिखाई दे रही है।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Jun 22, 2025 | 11:37 AM

जू में शेरनी ने बच्चे को देखते ही किया हमला (सोर्स: वीडियो)

Follow Us
Close
Follow Us:

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो भले ही पुराना हो, लेकिन फिर से सामने आते ही इसने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है। चीन के लियाओनिंग प्रांत के शेनयांग जू में रिकॉर्ड किया गया यह वीडियो 2023 का है, जिसमें एक शेरनी अचानक एक छोटे बच्चे पर हमला करती हुई दिखाई देती है। हालांकि, बीच में एक मजबूत शीशा है, जिससे बच्चा बच गया।

इस क्लिप को इंस्टाग्राम पेज @pubity पर 18 जून को रीपोस्ट किया गया और खबर लिखे जाने तक इसे 21.8 मिलियन से ज्यादा व्यूज और 2.58 लाख लाइक्स मिल चुके हैं। इस वीडियो पर हजारों यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं, जो इस घटना की गंभीरता और हैरान करने वाले पल को दर्शाती हैं।

यहां देखें वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि मास्क पहने एक छोटा बच्चा चिड़ियाघर में शेर के बाड़े के पास आराम से बैठा हुआ है। सामने शीशे के दूसरी तरफ शेरनी और शेरनी लेटे हुए हैं, इसी बीच जैसे ही बच्चा थोड़ा करीब आता है, शेरनी अचानक सतर्क हो जाती है और पूरी ताकत से शीशे की तरफ झपटती है। उसके दांत और पंजे शीशे पर लगते हैं, जैसे वो बच्चे को पकड़ने की कोशिश कर रही हो, लेकिन शीशे को कोई नुकसान नहीं होता।

सम्बंधित ख़बरें

शर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल

इंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।

अमेरिका की हर चाल पर चीन की ‘बाज नजर’; AI और डेटा के जरिए सैन्य गतिविधियों को उजागर कर रही हैं चीनी कंपनियां

सिएटल में ट्रेन के सामने धक्का देने की कोशिश, CCTV वीडियो ने लोगों को किया दहशत में

शेरनी ने की हमला करने की कोशिश

हैरानी की बात ये है कि इस पूरी घटना के दौरान बच्चा बेहद शांत और जिज्ञासु दिख रहा है। कोई चीख नहीं, कोई डर नहीं… बस मासूमियत से देखता रहता है। इस पल को पीछे खड़ी बच्चे की मां कैमरे में रिकॉर्ड कर रही है।

हवा में ही धू-धू कर जल उठा हॉट एयर बैलून, ब्राजील में दर्दनाक हादसे ने ली 8 लोगों की जान, सामने आया दिल दहलाने वाला VIDEO

यूजर्स ने इस वीडियो पर मजेदार और चिंताजनक दोनों तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं। किसी ने लिखा, बच्चे से ज्यादा उस शीशे पर भरोसा है, वहीं किसी ने पूछा कि मां वीडियो बना रही है या बच्चे की चिंता कर रही है? कुछ यूजर्स ने ये सवाल भी उठाया कि क्या शेर जैसे खतरनाक जानवर के लिए इतना छोटा बाड़ा सही है?

Lioness leaps at toddler behind glass in zoo child video viral

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 22, 2025 | 11:37 AM

Topics:  

  • China
  • Viral News
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.