Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सिएटल में ट्रेन के सामने धक्का देने की कोशिश, CCTV वीडियो ने लोगों को किया दहशत में

America Train Push Viral Video : सिएटल के नॉर्थगेट स्टेशन पर एक शख्स ने दूसरे को ट्रेन के सामने धक्का देने की कोशिश की, जिसका CCTV वीडियो वायरल हो गया है।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Apr 04, 2026 | 02:50 PM

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Northgate Station Attack CCTV : अमेरिका के सिएटल से एक बेहद डराने वाला मामला सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों को झकझोर कर रख दिया है। यह घटना नॉर्थगेट लाइट की है, जहां 19 मार्च को एक शख्स ने अचानक दूसरे व्यक्ति को चलती ट्रेन के सामने धक्का देने की कोशिश की। इस पूरी घटना का वीडियो CCTV में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति प्लेटफॉर्म पर खड़ा होकर ट्रेन का इंतजार कर रहा था और अपने फोन में व्यस्त था। तभी पीछे से एक शख्स धीरे-धीरे उसके पास आता है और ट्रेन के आने का इंतजार करता है।

जैसे ही ट्रेन प्लेटफॉर्म के करीब पहुंचती है, वह अचानक उसे पटरी की ओर धक्का देने की कोशिश करता है। हालांकि, पीड़ित समय रहते खुद को संभाल लेता है और गिरने से बच जाता है। इसके बाद दोनों के बीच हल्की झड़प होती है और आरोपी मौके से फरार हो जाता है।

ये खबर भी पढ़ें : दिल्ली में स्टंटबाजी का वीडियो वायरल, पुलिस ने काटा चालान और शुरू की कार्रवाई

घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी की पहचान Elisio Melendez के रूप में की गई। उसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया और उस पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी ने इस हमले को ट्रेन के आने के समय के साथ प्लान किया था, जिससे नुकसान ज्यादा हो सकता था।

यह वायरल वीडियो देखने के बाद लोग हैरान हैं और इसे बेहद खतरनाक व चिंताजनक बता रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा बढ़ाने की मांग भी की है।

Seattle train push viral cctv video northgate station incident

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 04, 2026 | 02:50 PM

Topics:  

  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.