इंदौर में गर्ल गैंग का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल
MP News: इंदौर के हीरा नगर में युवती की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि छेड़छाड़ के विवाद में लड़कियों और युवक ने मिलकर युवति को बुरी तरह पीटा।
- Written By: सजल रघुवंशी
Indore Viral Video: मध्य प्रदेश के इंदौर से एक मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ लड़कियां एक युवक के साथ मिलकर एक युवती के साथ मारपीट करती नजर आ रही हैं। घटना शहर के हीरानगर इलाके की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, इस विवाद की वजह कथित तौर पर छेड़छाड़ और आपत्तिजनक टिप्पणी बताई जा रही है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लड़कियां पीड़ित युवती को घेर लेती हैं और उसके साथ बेरहमी से मारपीट करती हैं। घटना के दौरान मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने पूरी वारदात का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।