-
मंगल, 28 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Viral »
- Lakhimpur Husband Gets Wife Married To Brother Video Viral
नीले ड्रम का खौफ बरकरार! पति ने भाई से करवाई पत्नी की शादी, सामने आया VIDEO
- Written By: मृणाल पाठक
लखीमपुर खीरी के चखरा गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के प्रेम प्रसंग से तंग आकर पंचायत बुलाकर उसकी शादी उसके प्रेमी से करवा दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

सोर्स- वायरल वीडियो
लखीमपुर: शायद ही कोई मेरठ मर्डर केस को अब तक भूल पाया है। जहां मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर अपने पति सौरभ शर्मा को पहले मौत के घाट उतारा और फिर उसे नीले ड्रम में भरकर ऊपर से सीमेंट डाल दिया। इस भयानक मामले का खौफ आज भी पुरुषों में जिंदा है, इसका ताजा उदाहरण लखीमपुर में देखने मिला है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी की शादी अपने भाई से करवा दी।
जानकर हैरानी तो जरूर हुई होगी, लेकिन ये सच है। नीले ड्रम के खौफ में ही लखीमपुर के एक शख्स ने ये कदम उठाया है। क्योंकि, उसे डर था कि कहीं उसकी पत्नी भी उसे मौत की नींद ना सुला दे। इसलिए उसने अपने चचेरे भाई से अपनी पत्नी की शादी करवा दी, जिसके साथ वह पिछले तीन साल ने रिलेशनशिप में थी।
लखीमपुर खीरी के निघासन थाना क्षेत्र के चखरा गांव में युवक की शादी करीब 18 साल पहले हुई थी। उसके तीन बच्चे भी हैं। लेकिन, अब युवक का आरोप है कि उसकी पत्नी का पास में ही रहने वाले उसके चाचा के बेटे से प्रेम प्रसंग चल रहा था। चाचा का बेटा भी पहले से शादीशुदा है और उसके भी दो बच्चे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
फ्लाईओवर से नीचे गिरा तेज रफ्तार ट्रक, CCTV में कैद हुआ खौफनाक हादसा; VIDEO वायरल
नियाग्रा फॉल्स पहुंचकर भावुक हुए भारतीय माता-पिता, बेटी का सालों पुराना सपना हुआ पूरा; VIDEO वायरल
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से क्यों हुआ गायब? Meta ने मांगी माफी, जानिए कब हटता है Facebook और YouTube वीडियो
रैपिडो राइड के बाद महिला और ड्राइवर में हुई तीखी बहस, गलत लोकेशन पर छोड़ने का आरोप; VIDEO वायरल
इस मामले पर युवक ने बताया कि उसे एक साल पहले अपनी पत्नी और चाचा के बेटे के संबंध के बारे में पता चला। उसने कई बार उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन दोनों नहीं माने। इतना ही नहीं, उसकी पत्नी ने अपने चाचा के बेटे के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट भी शुरू कर दी। साथ ही झूठे केस में भी फंसा दिया था। जिसकी वजह से उसे जेल भी जाना पड़ा था। अब वह जेल से छूटा है।
युवक ने बताया कि उसकी मां उसकी पत्नी के डर की वजह से अपने भाई के घर चली गई है। जिसके बाद उसे लगा कि उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर देगी, इसी वजह से उसने दोनों की शादी करवा दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यूपी :लखीमपुर खीरी में निघासन थाना क्षेत्र के चखरा गांव में भरी पंचायत के दौरान एक पति ने पत्नी का हांथ प्रेमी के हांथ में थमाया , पति बोला पत्नी हत्या न कर दे… इसलिए चचेरे भाई से शादी कराई,कई बार पिटवाया, जेल भी भिजवाया; अब नहीं सहा जाता।@SachinGuptaUP pic.twitter.com/Ox49tXUKTe — Zameer Ahmad (@zameerahmad_lmp) May 27, 2025
युवक ने 26 मई को गांव में पंचायत बुलाई और फिर अपनी पत्नी का हाथ अपने की चचेरे भाई के हाथ में दे दिया। वहीं, पत्नी का आरोप है कि पति उसके साथ मारपीट करता था। हालांकि, उसने कुबूल किया कि उसका रिश्ता ताऊ के बेटे के साथ लगभग तीन साल से चल रहा था।
नहाने के साबुन में निकली ब्लेड, बच्चे का चेहरा हुआ लहूलुहान; परिवार शिकायत लेकर पहुंचा उपभोक्ता फोरम
यह पहला मामला नहीं है जब पति ने अपनी पत्नी की शादी कहीं और करवा दी है। मेरठ केस के बाद से ही ऐसे कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए हैं। जिसमें पति अपनी ही पत्नी की शादी कहीं और करवाता नजर आ रहा है।
Lakhimpur husband gets wife married to brother video viral
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अवैध होर्डिंग्स पर इंदौर हाईकोर्ट सख्त, 24 घंटे में हटाएं पोस्टर; जिम्मेदारों पर दर्ज होगी FIR
Jul 28, 2026 | 06:45 PMमहाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने नासिक सिंहस्थ कुंभ की तैयारियों की समीक्षा, AI तकनीक पर दिया जोर
Jul 28, 2026 | 06:39 PMVaranasi: लिव-इन पार्टनर की चाकू गोदकर हत्या; हिरासत में लिया गया आरोपी युवक, जांच में जुटी पुलिस
Jul 28, 2026 | 06:39 PMPoK भारत का अभिन्न हिस्सा…पीओके में चुनाव पर भारत सख्त, MEA बोला- अवैध कब्जे को वैध दिखाने की कोशिश
Jul 28, 2026 | 06:39 PMअब बच्चा कहा है चुटकियों में चलेगा पता, लाइव लोकेशन, वीडियो कॉल और SOS के साथ आया boAt Watch
Jul 28, 2026 | 06:31 PMअगर मैं होता तो…धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच वायरल हुआ विकास दिव्यकीर्ति, बताया- कैसे सुधरेगी व्यवस्था
Jul 28, 2026 | 06:27 PMपाकिस्तान में कप्तानी को लेकर रार! टेस्ट कप्तान बनते ही बाबर ने PCB के सामने रखी बड़ी शर्त, शाहीन का पत्ता कट
Jul 28, 2026 | 06:26 PMवीडियो गैलरी

हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM
Datia By Election; पीसी शर्मा का शिवराज पर बड़ा हमला, बोले— असली डकैत तो बीजेपी वाले हैं, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:37 PM
ट्रक ड्राइवरों से लिफ्ट लेकर ट्रेनिंग जाती थीं मीराबाई चानू, कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:27 PM
हंगामे के बीच संसद में पेश हुआ नया बिल, अब नकल माफियाओं पर कसेगा शिकंजा! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:22 PM
स्कूल में 5 साल के मासूम ने की पैंट में किया पेशाब, तो टीचर ने लाइटर से जला डाला प्राइवेट पार्ट! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:45 PM
दतिया उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर! BJP पार्षद के घर में लगी सेंध, बेटी ने थामा कांग्रेस का हाथ- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:37 PM














