नहाने के साबुन में निकली ब्लेड, बच्चे का चेहरा हुआ लहूलुहान; परिवार शिकायत लेकर पहुंचा उपभोक्ता फोरम

ग्वालियर में नहाते समय एक 10 साल का बच्चा डिटॉल साबुन से घायल हो गया। साबुन घिसते ही उसके गाल में तेज कट लग गया। बाद में पता चला कि साबुन में ब्लेड फंसी थी। बच्चे के पिता ने उपभोक्ता फोरम में इसकी शिकायत की है।
नहाने के साबुन में निकली ब्लेड, बच्चे का चेहरा हुआ लहूलुहान; परिवार शिकायत लेकर पहुंचा उपभोक्ता फोरम ने दर्ज कराई उपभोक्ता फोरम में शिकायत
ग्वालियर में नहाने के साबुन में ब्लेड निकली (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

ग्वालियर: मध्यप्रेदश के ग्वालियर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 10 साल का बच्चा नहाते समय गंभीर रूप से घायल हो गया। उसने जैसे ही डिटॉल साबुन को चेहरे पर लगाया, उसे तेज चुभन महसूस हुई और देखते ही देखते उसके गाल से खून बहने लगा। जब उसके पिता बाथरूम में पहुंचे, तो साबुन में ब्लेड फंसी हुई नजर आई। यह घटना जितनी खतरनाक है, उतनी ही चिंता जनक भी, क्योंकि साबुन जैसी रोजमर्रा की चीज में ऐसी घातक चीज का पाया जाना बेहद डरावना है।

घटना के बाद जब पिता दुकानदार के पास साबुन बदलने पहुंचे, तो उन्हें दूसरा साबुन दिया गया, लेकिन उसे खोलने पर उसमें भी ब्लेड निकली। इससे साफ हो गया कि यह महज इत्तफाक नहीं था। उन्होंने तुरंत उपभोक्ता फोरम में शिकायत दर्ज कराई और राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन पर भी इसकी जानकारी दी है। उनका कहना है कि अगर समय रहते बच्चे को नहीं देखा होता, तो जान तक जा सकती थी।

नहाते समय चेहरे पर घिसा साबुन, निकल गई ब्लेड

घटना ग्वालियर के आनंद नगर बहोड़ापुर क्षेत्र की है, जहां 10 साल का बच्चा खेलकर घर लौटा था। मां के कहने पर वह नहाने गया और जैसे ही उसने साबुन को चेहरे पर घिसा, तेज चुभन महसूस हुई। कुछ ही देर में उसके गाल से खून बहने लगा। बच्चा रोता हुआ बाहर निकला और पिता को बाथरूम में ले गया। वहां साबुन को देखने पर उसमें ब्लेड फंसी नजर आई, जिसे देखकर पूरा परिवार दहशत में आ गया।

दूसरे साबुन में भी मिली ब्लेड ने बढ़ाई चिंता

पिता तुरंत किराना स्टोर पहुंचे और घटना की जानकारी दी। दुकानदार ने पहले तो हैरानी जताई और फिर साबुन बदल दिया, लेकिन जब दूसरा साबुन घर लाकर खोला गया, तो उसमें भी ब्लेड निकली। यह देखकर पिता ने राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कर दी और उपभोक्ता फोरम में केस दायर किया। उनका कहना है कि इस लापरवाही से किसी की जान तक जा सकती थी, ऐसे में सख्त कार्रवाई जरूरी है। इस तरह का घटना की डेली यूज के सामान में इतनी गंभीर लापरवाही सीधे-सीधे जानलेवा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com