रिजॉर्ट के टॉयलेट सीट में छिपा मिला खतरनाक किंग कोबरा, वीडियो देख दहल गए लोग
King Cobra Viral Video : फिलीपींस के एक रिजॉर्ट में मेहमानों को टॉयलेट सीट के अंदर खतरनाक किंग कोबरा मिला। जैसे ही लोगों ने सीट खोली, सांप ने फन फैला दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Cobra In Toilet : फिलीपींस के डॉन साल्वाडोर बेनेडिक्टो इलाके के एक रिजॉर्ट से बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां ठहरे कुछ मेहमान उस समय डर गए जब उन्हें टॉयलेट सीट के अंदर एक खतरनाक किंग कोबरा दिखाई दिया।
बताया जा रहा है कि शुरुआत में लोगों को लगा कि टॉयलेट ठीक तरह से फ्लश नहीं हुआ है, क्योंकि सीट के अंदर कुछ काला दिखाई दे रहा था। लेकिन जैसे ही एक व्यक्ति ने सावधानी से डंडी से उसे हिलाने की कोशिश की, तभी अचानक सांप बाहर निकल आया और फन फैलाकर खड़ा हो गया। यह नजारा देखकर वहां मौजूद लोगों के होश उड़ गए।
A hotel guest captured the terrifying moment a king cobra emerged from the toilet of a resort in Don Salvador Benedicto, Philippines. The guest called resort staff to help catch and remove the venomous snake. pic.twitter.com/dzoHNnHolB — CBS News (@CBSNews) May 14, 2026
सम्बंधित ख़बरें
Siya Goyal Video: हाथ में बीयर की बोतल… सिया गोयल का नाइटक्लब में गाली देते हुए वीडियो वायरल
बालाघाट में डीएसपी संतोष पटेल की पहल से बदली तस्वीर, सड़क पर भटकते बच्चों को समझाकर भेजा स्कूल, वीडियो वायरल
रीवा में जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या की कोशिश का VIDEO आया सामने
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
टॉयलेट सीट के अंदर से निकला किंग कोबरा
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति बेहद सावधानी से टॉयलेट सीट खोलता है। तभी अंदर छिपे किंग कोबरा का सिर दिखाई देने लगता है। वीडियो में सांप को जीभ फड़फड़ाते और फन फैलाते हुए साफ देखा जा सकता है।
शुरुआत में कुछ लोगों को लगा कि यह कोई सामान्य पानी वाला सांप होगा, जो ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचाता। हालांकि बाद में इंटरनेट पर वीडियो वायरल होने के बाद पता चला कि यह दुनिया के सबसे खतरनाक और जहरीले सांपों में गिने जाने वाले किंग कोबरा में से एक था।
ये खबर भी पढ़ें : कुशीनगर एक्सप्रेस में महिला को हुई प्रसव पीड़ा, TTE ने दिखाई इंसानियत, ट्रेन में सुरक्षित हुई डिलीवरी
लोगों ने कहा- यह उनकी जिंदगी का सबसे डरावना वीडियो
इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों को डरा दिया है। कई यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अब वे फिलीपींस घूमने जाने का प्लान कैंसिल कर देंगे। एक यूजर ने लिखा कि बिना लाइट जलाए टॉयलेट इस्तेमाल करने वालों को यह वीडियो जरूर देखना चाहिए।
वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि यह उनकी जिंदगी का सबसे डरावना वीडियो है। फिलहाल यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे देखकर हैरानी के साथ-साथ डर भी महसूस कर रहे हैं।
