दांतों में कपड़ा दबाकर पाइप पर चढ़ा बच्चा, फिर दोस्तों के साथ किया ऐसा कारनामा; वायरल वीडियो देख लोग हैरान

Children Stunt Viral Video : सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में बच्चे पाइप और कपड़े की मदद से अनोखे अंदाज में खेलते नजर आ रहे हैं। उनकी फुर्ती और टीमवर्क देखकर लोग हैरान हैं।
A viral video of children climbing a pipe and pulling a friend up using a cloth has left social media users amazed.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Updated on

Funny Kids Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों बच्चों का एक अनोखा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और उनकी फुर्ती की तारीफ भी कर रहे हैं। वीडियो में कुछ बच्चे बेहद अलग अंदाज में खेलते नजर आते हैं।

हालांकि उनका यह तरीका काफी जोखिम भरा भी दिखाई देता है। यही वजह है कि यह क्लिप इंटरनेट पर तेजी से शेयर की जा रही है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

कपड़े के सहारे बच्चे ने किया कमाल कारनामा

वायरल वीडियो में एक बच्चा अपने दांतों से कपड़ा दबाए हुए कमरे में लगे पाइप पर चढ़ना शुरू करता है। वह बड़ी आसानी से पाइप के सहारे ऊपर बने अलमारी (कबर्ड) के हिस्से तक पहुंच जाता है, जहां पहले से एक दूसरा बच्चा मौजूद होता है। इसके बाद दूसरा बच्चा कपड़े को पकड़ लेता है और दोनों मिलकर उस कपड़े को ऊपर खींचते हैं।

कपड़े का दूसरा सिरा तीसरे बच्चे के शरीर से बंधा होता है, जिसे दोनों मिलकर ऊपर खींच लेते हैं। बच्चों का यह टीमवर्क और संतुलन लोगों को चौंका रहा है, लेकिन कई यूजर्स का कहना है कि इस तरह का खेल खतरनाक साबित हो सकता है और इसकी नकल नहीं करनी चाहिए।

बच्चों का कारनामा देख हैरान हो गए लोग

यह वायरल वीडियो एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर @HumansNoContext नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, "पक्का ये ऐसा पहली बार नहीं कर रहे होंगे।" खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 2 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। वीडियो पर यूजर्स ने भी मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं।

एक यूजर ने लिखा, "अगर कभी दुनिया खत्म हुई, तो ये बच्चे जरूर बच जाएंगे।" दूसरे ने मजाक में पूछा, "अब ये नीचे कैसे उतरेंगे?" वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, "इतना कमाल देखकर तो लग रहा है ये पहली बार नहीं कर रहे।" हालांकि सोशल मीडिया पर कई लोगों ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता भी जताई और ऐसे स्टंट दोहराने से बचने की सलाह दी।

Navbharat Live
navbharatlive.com