

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री का वीडियो हुआ वायरल
कांग्रेस ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर पोस्ट किया वीडियो
वायरल वीडियो को लेकर लोग तरह-तरह की दे रहें है प्रतिक्रिया
केशव प्रसाद मौर्य की जुवान फिसली और फिर तत्काल संभाल कर अपनी रखे बात
Keshav Prasad Maurya Viral Clip Kamal Cycle Statement: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का एक बयान इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान बातचीत करते हुए उनकी जुबान ऐसी फिसली कि वहां मौजूद लोग भी चौंक गए।
उन्होंने उत्तर प्रदेश की जनता को समझदार बताते हुए ऐसा उदाहरण दिया, जिसमें कमल का बटन दबाने और फिर मार खाने जैसी बात कह दी। उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल, 25 नवंबर 2026 को लखनऊ में आयोजित ABP न्यूज के शिखर सम्मेलन के दौरान केशव प्रसाद मौर्य से राजनीतिक मुद्दों पर सवाल-जवाब हो रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता अब समझदार हो गई है और वह 'आ बैल मुझे मार' वाली स्थिति क्यों पैदा करना चाहेगी।
बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, कमल का बटन भी दबवाएं और मार भी खाएं। हालांकि, वह समाजवादी पार्टी के चुनाव चिह्न साइकिल का जिक्र करना चाह रहे थे, लेकिन बोलते समय गलती से कमल कह गए। अपनी गलती का एहसास होने पर उन्होंने तुरंत माफी मांगते हुए सॉरी कहा और साइकिल का नाम लेकर अपनी बात स्पष्ट की।
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बयान का छोटा वीडियो क्लिप सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। लोग उनके शब्दों को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। खास तौर पर कमल और साइकिल का एक साथ जिक्र होने की वजह से यह वीडियो चर्चा में आ गया है।
उत्तर प्रदेश की राजनीति में भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच आरोप-प्रत्यारोप लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऐसे में उपमुख्यमंत्री का यह बयान राजनीतिक चर्चाओं का हिस्सा बन गया है। फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर लोगों की प्रतिक्रियाएं जारी हैं।
केशव प्रसाद मौर्य का वीडियो कांग्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर मीम के रुप में पोस्ट किया है। इसको लेकर जनता की मजेदार प्रक्रिया सामने आ रही है। लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं।