बस को ओवरटेक करना पड़ा भारी, दो सेकंड में मौत सामने आई और फिर चमत्कार हो गया
kerala Accident Viral Video : केरल के कासरगोड में टू-वे रोड पर ओवरटेक करते वक्त बाइक सवार का बैलेंस बिगड़ गया। सामने से आ रही कार बस कुछ इंच की दूरी से निकल गई। यह डरावनी घटना डैशकैम में कैद हुई।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Overtake Accident Viral Video : टू-वे रोड पर जरा-सी लापरवाही किस तरह जानलेवा बन सकती है, इसका डरावना उदाहरण केरल के कासरगोड से सामने आया है। 4 जनवरी की सुबह करीब साढ़े 8 बजे हुई इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। डैशकैम फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि एक कार अपनी लेन में सामान्य रफ्तार से चल रही होती है।
तभी सामने से एक निजी बस आती है, जिसे ओवरटेक करने के चक्कर में उसके बगल से एक बाइक सवार निकलने की कोशिश करता है। सड़क संकरी है, स्पीड ज्यादा है और सामने से गाड़ी आ रही है- यही तीनों चीजें मिलकर हादसे की वजह बन जाती हैं।
📍 Kasargod, Kerala: During an attempt to overtake a private bus on a curve, a middle-aged man riding a scooty lost control and fell onto the road. A car coming from the opposite direction narrowly dodged him, saving his life. pic.twitter.com/xjaSZj6SD2 — Deadly Kalesh (@Deadlykalesh) January 5, 2026
सम्बंधित ख़बरें
चीन में ट्रेलर ट्रक से टकराई वैन, एक्सप्रेसवे पर उठी आग की पलटें जिंदा जले 13 लोग, सामने आया खौफनाक- VIDEO
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
मैं केवल 22 साल की थी… शिवलिंग विवाद पर खुलकर बोलीं TMC सांसद सायोनी घोष, BJP पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
पीएम मोदी की अपील से प्रेरित होकर मुंबई की सड़कों पर साइकिल चलाती दिखी अमृता फडणवीस, देखें उनका डैशिंग अंदाज
कार चालक की समझदारी से बढ़ा हादसा टला
जैसे ही बाइक सवार बस को ओवरटेक करता है, अचानक उसका बैलेंस बिगड़ जाता है और वह सीधे सड़क पर गिर पड़ता है। वह ठीक उसी जगह गिरता है, जहां से सामने से तेज रफ्तार में आ रही कार गुजर रही होती है। कुछ पलों के लिए ऐसा लगता है कि अब टक्कर होना तय है और बाइक सवार के बचने की कोई उम्मीद नहीं।
लेकिन तभी कार चालक बेहद सूझबूझ दिखाता है। वह तुरंत अपनी कार को साइड में मोड़ लेता है, जिससे बाइक सवार की जान बच जाती है। हालांकि, इस कोशिश में कार खुद जाकर टकरा जाती है और उसका एक्सीडेंट हो जाता है, लेकिन एक बड़ी अनहोनी टल जाती है।
ये खबर भी पढ़ें : पेट्रोल पंप पर दिखी सुपरबाइक, 48 लाख कीमत सुनकर अंकल के उड़े होश; वीडियो वायरल
मोड़ पर ओवरटेकिंग सबसे खतरनाक गलती
इस रोंगटे खड़े कर देने वाले वीडियो को X पर @Deadlykalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। कैप्शन में लिखा गया कि कासरगोड में एक मोड़ पर बस को ओवरटेक करने की कोशिश में स्कूटी सवार अधेड़ व्यक्ति का संतुलन बिगड़ गया, लेकिन विपरीत दिशा से आ रही कार ने बाल-बाल उसे बचा लिया।
वीडियो देखने के बाद यूजर्स भी हैरान हैं। कोई लिख रहा है कि मोड़ पर ओवरटेकिंग सबसे खतरनाक गलती है, तो कोई कार चालक की समझदारी की तारीफ कर रहा है। यह घटना एक बार फिर सिखाती है कि सड़क पर थोड़ी-सी जल्दबाजी जिंदगी और मौत के बीच का फासला तय कर सकती है।
