थलापति विजय से मिलने 650 KM पैदल निकला कपल, केरल से चेन्नई तक यात्रा का वीडियो वायरल
Kerala Couple Viral Video : केरल का एक युवा कपल तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री थलापति विजय से मिलने के लिए 650 किलोमीटर पैदल चेन्नई जा रहा है। उनकी यात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनषॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Kerala Couple Vijay Fan : तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री थलापति विजय के प्रति फैंस का जबरदस्त प्यार देखने को मिल रहा है। केरल के मलप्पुरम जिले से एक युवा कपल विजय से मिलने के लिए 650 किलोमीटर लंबी पैदल यात्रा पर निकल पड़ा है।
बैग, टेंट और मजबूत इरादों के साथ शुरू हुई इस यात्रा ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया है। लोग इस कपल के समर्पण और जुनून की खूब तारीफ कर रहे हैं।
थलापति विजय से 650 किलोमीटर लंबी पैदल मिलने पहुंचा कपल
यह कपल तनूर निवासी केएस मोहम्मद रफी और उनकी पत्नी सीपी उम्मू शाहनामोल हैं। दोनों ने भीषण गर्मी और बारिश के बीच अपनी यात्रा शुरू की। उनका प्लान पलक्कड़ के रास्ते तमिलनाडु में प्रवेश कर चेन्नई पहुंचने का है।
कपल ने अपनी यात्रा का वायरल वीडियो इंस्टाग्राम पर @mallu_kicks_travel नामक हैंडल से शेयर किया है। उनका उद्देश्य चेन्नई पहुंचकर थलापति विजय को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई देना और उनसे मुलाकात करना है। विजय ने हाल ही में एक भव्य समारोह में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
ये खबर भी पढ़ें : सिंगापुर में 7 साल से रह रहे भारतीय ने बताया क्यों नहीं लौट पाते प्रवासी, वीडियो हुआ वायरल
केरल से तमिलनाडु तक पैदल यात्रा पर निकला कपल
अपने डेली व्लॉग में कपल ने बताया कि वे लंबे समय से विजय के फिल्मों वाले किरदारों के प्रशंसक रहे हैं। जब विजय ने राजनीति में कदम रखा और चुनाव जीतकर मुख्यमंत्री बनने जा रहे थे, तब उनसे मिलने की इच्छा और बढ़ गई।
इसी कारण उन्होंने पैदल चेन्नई जाने का फैसला लिया। दोनों अपनी यात्रा के हर पल को कैमरे में रिकॉर्ड कर रहे हैं, जिसमें थकान, दर्द और रास्ते में मिलने वाले लोगों की मदद भी शामिल है। फिलहाल यह कपल तमिलनाडु के पराली इलाके तक पहुंच चुका है और लगातार अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहा है।
