Indian Man Living In Singapore For 7 Years Explains Why Expats Cannot Leave Viral Video
सिंगापुर में 7 साल से रह रहे भारतीय ने बताया क्यों नहीं लौट पाते प्रवासी, वीडियो हुआ वायरल
Singapore Life Viral Video : सिंगापुर में रह रहे एक भारतीय व्यक्ति ने बताया कि कैसे आरामदायक जीवनशैली कई प्रवासियों को वहां रोक लेती है। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Indian in Singapore : सिंगापुर में पिछले सात साल से रह रहे एक भारतीय व्यक्ति का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्होंने बताया कि क्यों कई लोग कुछ साल के लिए विदेश जाते हैं, लेकिन फिर लंबे समय तक वहीं रुक जाते हैं।
उनका कहना है कि इसकी सबसे बड़ी वजह नौकरी नहीं, बल्कि वहां की आरामदायक जीवनशैली होती है। वीडियो को हजारों भारतीय युवाओं ने शेयर किया है और कई लोग उनकी बात से सहमत नजर आए हैं।
भारतीय नौकरी के लिए विदेश जाते लेकिन वहीं रह जाते हैं
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @framethequest नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में स्वप्निल विचारे कहते हैं कि सिंगापुर में सबसे खतरनाक चीज जुर्माना नहीं, बल्कि आराम का जाल है। उन्होंने कहा कि लोग अच्छे अपार्टमेंट में रहते हैं, घरेलू मदद रखते हैं और वीकेंड पर मलेशिया, इंडोनेशिया या वियतनाम घूमने चले जाते हैं।
धीरे-धीरे उनकी जीवनशैली इतनी महंगी हो जाती है कि वह उनकी जरूरत बन जाती है। फिर लोग देश छोड़ना चाहते हुए भी नहीं छोड़ पाते, क्योंकि वे उस सुविधा के आदी हो चुके होते हैं। उन्होंने इसे “सुनहरी हथकड़ी” यानी गोल्डन हैंडकफ्स बताया।
वायरल वीडियो पर कई लोगों ने प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा कि आराम सच में एक खामोश लत बन जाता है। दूसरे ने कहा कि सिंगापुर की सुविधाओं के बाद कहीं और जाना जीवन स्तर में गिरावट जैसा लगता है।
एक अन्य यूजर ने लिखा कि यह उन लोगों की सच्चाई है जो बेहतर कमाई के लिए विदेश जाते हैं, लेकिन बाद में उसी जीवनशैली में बंध जाते हैं। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने माना कि बढ़ती सुविधाएं कभी-कभी इंसान की आजादी और नए फैसले लेने की हिम्मत कम कर देती हैं। यही वजह है कि यह वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।
Indian man living in singapore for 7 years explains why expats cannot leave viral video