Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

घोर कलयुग! यमुना नदी में लौट आया कालिया नाग? सोशल मीडिया पर मचा बवाल, जानें VIDEO की सच्चाई

Kaliya Naag in Vrindavan: यमुना नदी से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वृंदावन के पास कालिया नाग के दिखने का दावा किया जा रहा है. वीडियो में पानी के अंदर काली आकृति नजर आती है।

  • By अर्पित शुक्ला
Updated On: Jan 18, 2026 | 09:06 AM

यमुना नदी में लौट आया कालिया नाग?

Follow Us
Close
Follow Us:

Yamuna Kaliya Naag Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक रील और उससे जुड़े कई वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें यह दावा किया जा रहा है कि यमुना नदी में एक बार फिर कालिया नाग दिखाई दिया है। इस दावे के सामने आते ही इंटरनेट पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है और लोग हैरानी के साथ इन वीडियो को शेयर कर रहे हैं. खासकर वृंदावन का नाम जुड़ते ही यह मामला और ज्यादा सुर्खियों में आ गया है।

वायरल दावों के अनुसार, वृंदावन इलाके में यमुना नदी के भीतर कालिया नाग जैसी कोई आकृति नजर आई, जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कहा जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने इस रहस्यमयी दृश्य का वीडियो बना लिया और इसकी जानकारी वन विभाग को भी दी गई। हालांकि, इस पूरे मामले को लेकर अब तक किसी भी सरकारी विभाग की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है।

क्या है वायरल वीडियो का दावा?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में यमुना नदी के पानी के अंदर एक काले रंग की आकृति दिखाई दे रही है, जिसे लोग पौराणिक कालिया नाग से जोड़कर देख रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि यह दृश्य वृंदावन क्षेत्र का है और इसे देखकर लोग दहशत में आ गए। वायरल पोस्ट्स में यह भी कहा गया है कि इस घटना की सूचना वन विभाग को दे दी गई है और फिलहाल नदी क्षेत्र पर नजर रखी जा रही है। हालांकि, इस संबंध में अब तक वन विभाग या जिला प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

सम्बंधित ख़बरें

अयोध्या के बाद अब बांके बिहारी मंदिर बनेगा भव्य, कॉरिडोर के लिए पहली भूमि की हुई रजिस्ट्री

2027 के लिए मायावती का ‘ब्राह्मण कार्ड’: क्या बसपा दोहराएगी 2007 का इतिहास? जानें क्या है जनता का मूड

14 जनवरी की वो खौफनाक घटना, हैदरगढ़ टोल प्लाजा पर उस दिन क्या हुआ था? वकील ने खुद बताया, देखें वीडियो

‘खूबसूरत लड़की दिखे तो रेप हो सकता है…’, कांग्रेस MLA फूल सिंह बरैया का घटिया बयान, VIDEO देख खौल उठेगा खून

वृंदावन की एक नदी में आज अचानक कालिया नाग जैसे विशाल सांप के दिखाई देने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने दूर से उसका वीडियो बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। फिलहाल… pic.twitter.com/5wxc4HNPDg
— Kousar Azam (@kousarazam1510) January 17, 2026

सोशल मीडिया पर दो धड़ों में बंटी राय

कमेंट सेक्शन में यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी काफी दिलचस्प हैं। कुछ लोग इसे AI से बनाया गया वीडियो बता रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं—‘AI नाग की जय हो’. वहीं दूसरी ओर, कई लोग इस वीडियो को राधे-कृष्ण और कालिया नाग की पौराणिक कथा से जोड़कर आस्था से जोड़ रहे हैं. its_vijay_yadav_ste नाम के यूजर ने लिखा, “Jai shree AI”, जबकि mohitpal5953 नाम के यूजर ने कमेंट किया, “बोलो आई महाराज की जय”।

यह भी पढ़ें- ‘खूबसूरत लड़की दिखे तो रेप हो सकता है…’, कांग्रेस MLA फूल सिंह बरैया का घटिया बयान, VIDEO देख खौल उठेगा खून

यह स्पष्ट किया जाता है कि नवभारत लाइव इस वायरल वीडियो और इससे जुड़े दावों की किसी भी तरह से पुष्टि नहीं करता है. यह खबर केवल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और यूजर्स के दावों पर आधारित है। गौरतलब है कि इससे पहले भी यमुना नदी और वृंदावन से जुड़े कई वीडियो वायरल हो चुके हैं, जिनमें पौराणिक कथाओं से जुड़े दावे किए गए थे. कई मामलों में बाद में ऐसे वीडियो एडिटेड या AI जनरेटेड पाए गए हैं।

Kaliya nag was seen in yamuna river after dwapar in vrindavan watch video

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 18, 2026 | 09:06 AM

Topics:  

  • Fact Check
  • Uttar Pradesh
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.