- Hindi News »
- Viral »
- Jodhpur Man Claims Millionaire To Beggar Viral Video Vk Giri Story
‘करोड़पति से भिखारी’ बना हरियाणवी फिल्म एक्टर! वायरल वीडियो में सुनाई दर्द भरी कहानी
Millionaire to Beggar Story : जोधपुर के एक युवक ने वायरल वीडियो में दावा किया कि वह कभी करोड़पति था, लेकिन अब भीख मांगने को मजबूर है। वीडियो के सामने आने के बाद लोगों की भावुक प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
- Written By: हितेश तिवारी

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Haryanvi Actor Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक भावुक कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक अपनी जिंदगी की दर्दभरी कहानी सुनाता नजर आ रहा है।
वीडियो में दिख रहा शख्स खुद को कभी करोड़ों की संपत्ति का मालिक बताता है, लेकिन आज वह सड़कों पर भीख मांगने को मजबूर है। यह वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है और इसे देखकर कई लोग हैरान और दुखी दोनों हो रहे हैं।
ये आदमी कह रहा है कि मैं हरियाणवी फिल्म मंथन का हीरो था और डायरेक्टर था दो-दो फैक्ट्री थी मेरी लेकिन आज मैं भीख मांग कर खा रहा हूं मेरी पत्नी ने मुझे धोखा दे दिया राजस्थान का रहने वाला हूं राजस्थान में मेरी दो फैक्ट्री थी pic.twitter.com/QBNMY5Wjrm — Ns Virk (@NsVirk274696) March 22, 2026
हरियाणवी हीरो को पत्नी के धोखे ने बना दिया भिखारी
वीडियो में युवक अपनी पहचान वीके गिरी के रूप में बताता है और कहता है कि वह जोधपुर जिले के बिलाड़ा क्षेत्र का रहने वाला है। उसका दावा है कि वह हरियाणवी फिल्म मंथन में हीरो और डायरेक्टर रह चुका है।
सम्बंधित ख़बरें
दूल्हा निकला महाठग; खुद को बताया कलेक्टर, तिलक में लिए 15 लाख…फिर नई नवेली पत्नी का ही करने लगा सौदा- VIDEO
जिंदगी या जंग? खचाखच भरी ट्रेन, मूसलाधार बारिश और गेट पर लटकता कांपता हुआ यात्री; वायरल हुई बेबसी की तस्वीर
बारिश में ट्रेन के दरवाजे से लटककर सफर, वायरल वीडियो ने दिखाया मजबूरी का सच
ईद के लिए सिलवाया कुर्ता निकला ‘उल्टा’, दर्जी की गलती पर वायरल हुआ वीडियो
इसके अलावा वह बताता है कि उसके पास दो फैक्ट्रियां थीं और वह काफी संपन्न जीवन जीता था। वीडियो में युवक यह भी आरोप लगाता है कि उसकी पत्नी ने उसे धोखा दिया और उसकी पूरी संपत्ति अपने कब्जे में ले ली, जिसके बाद उसकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई।
ये खबर भी पढ़ें : बारिश में ट्रेन के दरवाजे से लटककर सफर, वायरल वीडियो ने दिखाया मजबूरी का सच
वीडियो देख लोग हुए भावुक, दे रहे सहानुभूति
वायरल वीडियो में युवक अपने बेटे का जिक्र करते हुए कहता है कि वह जोधपुर में पढ़ाई कर रहा है और वह उसकी पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने देना चाहता। हालांकि, खुद की हालत को लेकर वह काफी परेशान नजर आता है।
इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर यूजर्स की भावुक प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। जहां कुछ लोग उसकी कहानी पर सहानुभूति जता रहे हैं, वहीं कुछ यूजर्स का मानना है कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं लगती और उसे मदद की जरूरत है।
Jodhpur man claims millionaire to beggar viral video vk giri story
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दूल्हा निकला महाठग; खुद को बताया कलेक्टर, तिलक में लिए 15 लाख…फिर नई नवेली पत्नी का ही करने लगा सौदा- VIDEO
Mar 23, 2026 | 10:05 PMजेल से सीधे राज्यसभा जाएंगे उमर खालिद! मुस्लिम संगठनों ने कांग्रेस को लिखी चिट्ठी; जानें क्या कहा
Mar 23, 2026 | 10:04 PMशाही होगी एसटी का सफर, बेड़े में शामिल होंगी 3000 स्मार्ट बसें, ‘राजमाता जिजाऊ’ बसों का उद्घाटन
Mar 23, 2026 | 09:58 PMडॉक्टर सईद खान की घिनौनी करतूत! हिंदू युवती को नशीला इंजेक्शन देकर किया रेप, तस्वीरें खींचकर किया ब्लैकमेल
Mar 23, 2026 | 09:58 PMIPL 2026 से पहले ईशान-अभिषेक का तूफान भी पड़ा फीका, इस युवा बल्लेबाज ने खेली 70 रन की विस्फोटक पारी
Mar 23, 2026 | 09:56 PMजिंदगी या जंग? खचाखच भरी ट्रेन, मूसलाधार बारिश और गेट पर लटकता कांपता हुआ यात्री; वायरल हुई बेबसी की तस्वीर
Mar 23, 2026 | 09:54 PMसंसद में गूंजी शांभवी चौधरी की शायरी! विपक्ष पर कसा तंज, PM मोदी के ‘राजधर्म’ को बताया सबसे ऊपर- VIDEO
Mar 23, 2026 | 09:48 PMवीडियो गैलरी

कोल्हापुर के ज्योतिबा मंदिर में पुजारियों का तांडव! श्रद्धालुओं को जमीन पर पटककर लातों से पीटा, वीडियो वायरल
Mar 23, 2026 | 09:42 PM
शहीद दिवस पर संसद में ओम बिरला और सांसदों ने भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को दी गई श्रध्दांजली
Mar 23, 2026 | 01:51 PM
‘विपक्ष की आवाज दबा रही है भाजपा’, आतिशी का दिल्ली विधानसभा में ‘डबल स्टैंडर्ड’ को लेकर बड़ा आरोप- VIDEO
Mar 22, 2026 | 09:32 PM
यूपी में महिलाओं को साधने की तैयारी! अखिलेश यादव ने बेटियों और गरीब महिलाओं के लिए बड़ा वादा- VIDEO
Mar 22, 2026 | 09:26 PM
ईरान में तबाही के बाद परमाणु हमले का डर! जानें न्यूक्लियर धमाके और रेडिएशन से बचने के अचूक उपाय- VIDEO
Mar 22, 2026 | 09:21 PM
ईरान-इजराइल युद्ध के बीच PM मोदी का शांति संदेश! राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान से फोन पर की बात- VIDEO
Mar 22, 2026 | 09:15 PM












