शाही होगी एसटी का सफर, बेड़े में शामिल होंगी 3000 स्मार्ट बसें, 'राजमाता जिजाऊ' बसों का उद्घाटन

Maharashtra ST Smart Buses: महाराष्ट्र राज्य परिवहन महामंडल 3000 नई ‘राजमाता जिजाऊ’ स्मार्ट बसें शुरू करने जा रहा है, जिनका उद्घाटन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस करेंगे।
महाराष्ट्र बस परिवहन योजना, Maharashtra ST smart buses, Rajmata Jijau bus service, Maharashtra State Road Transport buses
MSRTC smart bus (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Mumbai News: महाराष्ट्र राज्य परिवहन महामंडल (एसटी) यात्रियों को शाही और सुरक्षित सफर देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है। राज्य के परिवहन बेड़े में जल्द ही 3000 नई अत्याधुनिक स्मार्ट बसें शामिल होंगी। इन बसों का उद्घाटन 24 मार्च को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों किया जाएगा।

सीसीटीवी, जीपीएस, पैनिक बटन से होंगी लैस

इन बसों को 'राजमाता जिजाऊ' नाम दिया गया है। इनमें 3×2 सीटिंग व्यवस्था के साथ कुल 56 सीटें होंगी, जबकि पुरानी बसों में केवल 40 सीटें होती थीं। यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रत्येक बस में 4 CCTV कैमरे, GPS ट्रैकिंग, पैनिक बटन, पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम और इलेक्ट्रॉनिक रूट बोर्ड लगाए जाएंगे।

नागपुर से होगी शुरुआत

इन बसों की पहली शुरुआत नागपुर से होगी, जहां शुरुआत में 50 बसें चलाई जाएंगी। भीड़भाड़ वाले इलाकों में यह बसें शटल सेवा के तौर पर भी काम करेंगी, जिससे यात्रियों का समय और पैसा दोनों बचेगा।

इसलिए दिया 'राजमाता जिजाऊ' का नाम

परिवहन मंत्री सरनाईक ने बताया कि इस बस को हिंदवी स्वराज्य की प्रेरणास्रोत राजमाता जिजाऊ का नाम देकर महाराष्ट्र की मातृशक्ति और सांस्कृतिक विरासत को सम्मानित किया गया है। इससे पहले एसटी महामंडल शिवनेरी, शिवशाही, हिरकणी जैसी बसें चला चुका है। यह पहल महाराष्ट्र की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित और यात्री-हितैषी बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com