नौकरी ही नहीं करती थी महिला, फिर भी कंपनी ने भेज दिया टर्मिनेशन मेल, पति ने पोस्ट शेयर कर बताया
Termination Email Viral Post : एक महिला को उस कंपनी से टर्मिनेशन मेल मिल गया, जहां वह काम ही नहीं करती। पति ने यह मामला सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसके बाद HR की गलती पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल पोस्ट का स्क्रीसॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
HR mistake Viral Post : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसी घटना वायरल हो रही है, जिसने नौकरीपेशा लोगों के अंदर छुपे डर को फिर से जगा दिया है। यह मामला एक महिला से जुड़ा है, जिसे एक बड़ी कंपनी की तरफ से अचानक ईमेल के जरिए टर्मिनेशन लेटर भेज दिया गया।
जब महिला ने यह मेल पढ़ा, तो वह कुछ देर के लिए सन्न रह गई। उसे समझ नहीं आया कि आखिर उससे ऐसी कौन-सी गलती हो गई, जिसकी वजह से कंपनी ने उसे नौकरी से निकाल दिया। बाद में जो सच सामने आया, वह हैरान करने वाला था।
My wife received a termination email in 2025 December. Her heart dropped after seeing it. She froze for a second. Did she miss a deadline? Did she say something wrong? Turns out, she just got terminated from a company she didn’t even work for. Dear HR, please check the email… — Simons (@Simon_Ingari) December 25, 2025
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
थर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
पेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
HR टीम ने गलती से गलत ईमेल आईडी पर टर्मिनेशन लेटर भेज दिया
असल में यह पूरी कहानी महिला के पति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर की है। पति ने बताया कि दिसंबर 2025 में उसकी पत्नी को एक कंपनी की ओर से ऑफिशियल टर्मिनेशन मेल आया। मेल देखकर पत्नी घबरा गई और सोचने लगी कि शायद उसने कोई डेडलाइन मिस कर दी हो या किसी बड़ी गलती की वजह से उसे निकाल दिया गया हो।
कुछ देर बाद जब मेल को ध्यान से पढ़ा गया, तो पता चला कि यह टर्मिनेशन उस कंपनी की तरफ से आया है, जहां वह महिला कभी काम ही नहीं करती थी। यानी HR टीम ने गलती से गलत ईमेल आईडी पर टर्मिनेशन लेटर भेज दिया था।
ये खबर भी पढ़ें : स्कूल ड्रेस में ‘मैं निकला गड्डी लेके’ पर नन्ही बच्ची का डांस वायरल, एक्सप्रेशन देख लोग बोले- क्यूट
लोगों ने कंपनी की लापरवाही पर नाराजगी जताई
पति ने इस पूरी घटना को मजाकिया लेकिन तीखे अंदाज में शयर करते हुए HR डिपार्टमेंट को नसीहत दी। उसने लिखा, “Dear HR, अगली बार टर्मिनेशन मेल भेजने से पहले ईमेल आईडी ठीक से चेक कर लिया करें।” यह पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गई। लाखों लोगों ने इसे देखा और हजारों यूजर्स ने इस पर कमेंट किए।
कई लोगों ने कंपनी की लापरवाही पर नाराजगी जताई, जबकि कुछ ने इसे कॉर्पोरेट वर्ल्ड का डरावना सपना बताया। कुछ यूजर्स ने मजाक में कहा कि महिला को फुल एंड फाइनल सेटलमेंट की डिमांड कर देनी चाहिए थी। यह घटना दिखाती है कि एक छोटी-सी गलती भी किसी की मानसिक हालत पर कितना असर डाल सकती है।
