JNU के रिसर्चर का राम मंदिर पर बनाया गया गाना हुआ वायरल, लोगों ने दिए जबरदस्त रिएक्शन
Ram Mandir Song JNU के रिसर्चर का राम मंदिर पर बनाया गाना सोशल मीडिया पर वायरल। वीडियो पर लोगों ने जबरदस्त रिेएक्शन दिए।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल हो रहे गाने का स्क्रीनशॉट।
Ram Mandir Viral Song : दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के रिसर्चर आनंद वर्धन सिंह, जिन्हें रैपर ‘अघोरी अमली’ नाम से जाना जाता है। इन दिनों अपने नए राम मंदिर रैप की वजह से सुर्खियों में हैं। यह रैप हाल ही में रैप और देखते ही देखते वायरल हो गया।
आनंद अपने अलग अंदाज, गहरे शब्दों और फास्ट वाले रैप स्टाइल के लिए मशहूर हैं, लेकिन इस बार उनका कंटेंट धार्मिक आस्था और आधुनिक संगीत का मेल होने के कारण चर्चा का बड़ा विषय बन गया है।
गाने में बताया राम मंदिर का इतिहास
वीडियो में आनंद वर्धन सिंह राम मंदिर की ऐतिहासिक यात्रा, अयोध्या आंदोलन की भावनाएं और भगवान राम से जुड़ी सांस्कृतिक पहचान को रैप में बताया। उनके रैप में आधुनिक हिप-हॉप बीट्स के साथ धार्मिक संदेश देखने को मिलता है।
यही कारण है कि युवाओं के बीच यह वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो पर अब तक हजारों लाइक और शेयर मिल चुके हैं, जबकि कमेंट सेक्शन में लोग उनकी क्रिएटिविटी की तारीफ कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
हनुमान जयंती पर अयोध्या पहुंचे गौतम अडानी, पूरे परिवार के साथ राम मंदिर में की पूजा-अर्चना, देखें VIDEO
भगवान राम के शरण में कांग्रेस! अयोध्या में रामलला का दर्शन करेंगे दिग्विजय सिंह, क्या बदल रहा सियासी समीकरण?
राष्ट्रपति मुर्मु की मौजूदगी में अयोध्या में श्रीराम यंत्र प्रतिष्ठापना, नासिक के वेदमूर्ति रवींद्र पैठणे को स
राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, ‘ग्रीन कॉरिडोर’ से लखनऊ मेदांता रेफर
ये खबर भी पढ़ें : चलती बस में हंगामा – नशे में धुत बस चलाते ड्राइवर पर यात्रियों का फूटा गुस्सा; वीडियो वायरल
लोगों को पसंद आ रहा है गाना
रैप को खास बात यह है कि आनंद ने इसमें समाज में फैल रही नफरत, विभाजन और राजनीति पर भी कटाक्ष किया है, लेकिन सकारात्मक ढंग से। वह अपने शब्दों के जरिए एकता, आस्था और भारतीय संस्कृति की जड़ों को मजबूत करने की बात करते हैं। कई दर्शकों का कहना है कि यह वीडियो न सिर्फ मनोरंजन करता है बल्कि सोचने पर भी मजबूर करता है।
हालांकि कुछ लोगों ने इसे धार्मिक भावनाओं से जोड़कर आलोचना भी की है। उनका कहना है कि धर्म को हिप-हॉप शैली के साथ जोड़ना उचित नहीं है। लेकिन बड़ी संख्या में लोगों ने इसे नई पीढ़ी को भारतीय परंपराओं से जोड़ने का आधुनिक और प्रभावी माध्यम बताया है।फिलहाल रैप लगातार सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है
