हनुमान जयंती पर अयोध्या पहुंचे गौतम अडानी, पूरे परिवार के साथ राम मंदिर में की पूजा-अर्चना, देखें VIDEO
Gautam Adani Visit Ayodhya: हनुमान जयंती के मौके पर गौतम अडाणी ने सपरिवार अयोध्या में रामलला के दर्शन किए। उन्होंने मंदिर को भारत के आत्मविश्वास का प्रतीक बताया और स्थानीय गुरुकुल का दौरा भी किया।
- Written By: अक्षय साहू
गौतम अडानी ने राम मंदिर में पूजा-अर्चना की (सोर्स- सोशल मीडिया)
Gautam Adani Visit Ram Mandir Ayodhya: देश के जाने माने उद्योगपति गौतम अडाणी हनुमान जयंती के मौके पर अपने पूरे परिवार के साथ अयोध्या पहुंचे। जहां उन्होंने राम मंदिर में प्रभु रामलला के दर्शन किए। जानकारी के मुताबिक, वह सुबह अहमदाबाद से चार्टर्ड विमान के जरिए यहां पहुंचे और उनका विमान अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पर उतरा। एयरपोर्ट से वे काफिले के साथ सीधे मंदिर परिसर पहुंचे, जहां उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया।
मंदिर में करीब 30 मिनट बिताने के बाद अडाणी ने कहा कि यह उनके जीवन का बेहद भावुक और गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर केवल धार्मिक आस्था का केंद्र नहीं है, बल्कि यह भारत की सांस्कृतिक विरासत, एकता और आत्मविश्वास का प्रतीक भी है। उन्होंने भगवान राम के आदर्शों का उल्लेख करते हुए कहा कि ये हमें सत्य, मर्यादा और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।
परिवार के साथ की विधि-विधान से पूजा
दर्शन के दौरान गौतम अडाणी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और मंदिर परिसर का भ्रमण भी किया। मंदिर के पुजारियों ने उन्हें ‘प्रभु श्रीराम’ अंकित शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने हाथ जोड़कर वहां मौजूद श्रद्धालुओं का अभिवादन भी स्वीकार किया।
सम्बंधित ख़बरें
बीजेपी शासित राज्यों में जानबूझकर मुस्लिमों को किया जा रहा टारगेट, सड़कों पर नमाज पर पाबंदी से भड़के अबू आज़मी
प्यार से मानेंगे तो ठीक वरना…सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर CM योगी की दो टूक, बोले- नहीं चलेगा चौराहे पर तमाशा
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
प्रेमानंद महाराज की फिर बिगड़ी तबीयत; अनिश्चितकाल के लिए बंद हुई पदयात्रा, एकांतिक दर्शन पर भी रोक
#WATCH | अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने कहा, “मुझे और मेरे परिवार को अयोध्या में भगवान राम के दर्शन करने का सौभाग्य मिला। यह एक भावुक पल है, एक गर्व का पल है। यह मंदिर न सिर्फ़ आस्था का केंद्र है, बल्कि भारत की संस्कृति, एकता और आत्मविश्वास का प्रतीक भी है। भगवान राम के… https://t.co/kdaChsLT0N pic.twitter.com/7MaKCEgU9V — ANI_HindiNews (@AHindinews) April 2, 2026
दर्शन के बाद अडाणी ने अयोध्या के एक निशुल्क गुरुकुल महाविद्यालय का दौरा किया। यहां उन्होंने छात्रों से मुलाकात की, उनसे बातचीत की और उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि गुरुकुल परंपरा आज भी भारतीय संस्कृति और मूल्यों को जीवित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
पूजा के बाद Gautam Adani ने क्या कहा?
अडानी फाउंडेशन के कार्यों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस दौर में भी पारंपरिक शिक्षा पद्धति को संरक्षित करना जरूरी है, और उनकी संस्था इस दिशा में हर संभव सहयोग देगी।
हनुमान जयंती पर राम मंदिर पहुंचे गौतम अडानी (सोर्स- सोशल मीडिया)
गौरतलब है कि आज हनुमान जयंती का पर्व भी मनाया जा रहा है। इस मौके पर मंदिर परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें बड़ी संख्या में गणमान्य लोग शामिल हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें- असली नोट बाहर, नकली देश में…देवरिया कांड पर अखिलेश ने शलभ मणि त्रिपाठी को घेरा, UP में सियासी संग्राम!
सीएम योगी से कर सकते हैं मुलाकात
यह अडाणी का हाल का दूसरा अयोध्या दौरा है। इससे पहले वह 22 जनवरी 2024 को Ram मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने यहां आए थे। अपने इस दौरे के बाद वह लखनऊ के लिए रवाना होंगे, जहां उनकी मुलाकात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से होने की संभावना है।
