Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 9 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

राष्ट्रपति मुर्मु की मौजूदगी में अयोध्या में श्रीराम यंत्र प्रतिष्ठापना, नासिक के वेदमूर्ति रवींद्र पैठणे को स

Vedic Ritual Ayodhya: अयोध्या श्रीराम यंत्र प्रतिष्ठापना विधि का मुख्य पौरोहित्य नासिक के वेदमूर्ति ने किया। अनुष्ठान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सहित कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Mar 22, 2026 | 08:14 AM

Nashik Ram Yantra Pratishthapana Ayodhya ( Source: Social Media )

Follow Us
Follow Us:

Nashik Ram Yantra Pratishthapana Ayodhya: नासिक अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास द्वारा आयोजित ‘श्रीराम यंत्र प्रतिष्ठापना’ विधि का मुख्य पौरोहित्य करने का बहुमान नासिक के महर्षि गौतम गोदावरी वेदविद्या प्रतिष्ठान के प्रधानाचार्य एवं सचिव वेदमूर्ति रवींद्र पैठणे को प्राप्त हुआ है।

यह गौरवशाली आयोजन देश की शीर्ष विभूतियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ, यह अनुष्ठान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, माता अमृतानंदमयी और न्यास के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंददेव गिरी महाराज जैसे गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति में पूरा हुआ। मुख्य यजमान के रूप में ट्रस्टी अनिल मिश्रा उपस्थित थे।

अनुष्ठान की मुख्य विशेषताएं श्री राम महायंत्र

पंचधातु से निर्मित इस भव्य यंत्र की स्थापना के उपलक्ष्य में सात दिवसीय ‘श्री राम जानकी महायाग’ आयोजित किया गया था। विश्व शांति का संकल्पः इस महायज्ञ का मुख्य उद्देश्य विश्व शांति, वैश्विक युद्ध जैसी परिस्थितियों का निवारण और संपूर्ण जगत में आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना था।

सम्बंधित ख़बरें

महाराष्ट्र FDA का बड़ा एक्शन: बीड में अवैध तेल रीपैकिंग का भंडाफोड़, 1.94 करोड़ का माल जब्त

Operation Washout से अवैध शराब कारोबार पर वर्धा पुलिस का शिकंजा, 162 मामले दर्ज, ₹1.40 करोड़ का माल जब्त

महाराष्ट्र-गुजरात में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.3 रही तीव्रता; नासिक समेत कई इलाकों में दहशत

स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आबिटकर सख्त, खाली पदों पर भर्ती और लंबित प्रमोशन जल्द पूरा करने के निर्देश

महायज्ञ का स्वरूपः नौ कुंडीय (नव कुंडात्मक) इस महायज्ञ में कुल 11 लाख आहुतियां अर्पित की गई। देशभर से आए 75 प्रकांड विद्वान ब्राह्मणों ने इस विधि में भाग लिया, जिसका सफल संचालन और नेतृत्व रवींद्र पैठणे ने किया।

वैदिक विधियां और प्रतिष्ठापना

कार्यक्रम के दौरान चतुर्वेद पारायण, श्रीराम यंत्र की विशेष पूजा, हवन, श्रीराम बीजयंत्र देवता स्थापना और पीठ यंत्र देवता स्थापना जैसे जटिल वैदिक अनुष्ठान संपन्न हुए, गुड़ी पाड़वा के शुभ मुहूर्त पर महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के कर कमलों द्वारा श्रीराम यंत्र की प्रतिष्ठापना और प्रथम पंचोपचार पूजन संपन्न हुआ।

यह भी पढ़ें:-नासिक इस्कॉन मंदिर में ब्रह्मोत्सव, 1500 किलो फूलों से होगा महा-पुष्प अभिषेक; संतों की उपस्थिति में होगा भव्य

पूर्णाहुत्ति के साथ इस भव्य आध्यात्मिक महोत्सव का समापन हुआ। नासिक के वेदमूर्ति रवीद पैठणे को मिले इस सम्मान से शहर के आध्यात्मिक और शैक्षिक क्षेत्रों में हर्ष की लहर है।

Nashik vedamurti ravindra paithane ram yantra pratishthapana ayodhya

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 22, 2026 | 08:14 AM

Topics:  

  • Ayodhya Ram Mandir
  • Maharashtra News
  • Nashik
  • Nashik District
  • Nashik News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.