जिम कॉर्बेट में बाल-बाल बचा बाघ, नदी किनारे मगरमच्छ ने किया अचानक हमला; वीडियो वायरल
Tiger Crocodile Video जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में नदी किनारे पानी पीने पहुंचे बाघ पर मगरमच्छ ने अचानक हमला कर दिया, लेकिन बाघ की फुर्ती से वह बाल-बाल बच गया।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Jim Corbett Tiger Reserve : उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से एक रोमांचक और डरावना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जंगल का राजा कहे जाने वाले बाघ को भी मौत का सामना करना पड़ा।
घटना कॉर्बेट के ढिकाला जोन की बताई जा रही है, जहां रामगंगा नदी के किनारे एक बाघ पानी पीने या नदी पार करने के लिए पहुंचता है। बाघ पूरी तरह निश्चिंत नजर आता है और उसे अंदाजा भी नहीं होता कि पानी के अंदर एक खतरनाक शिकारी पहले से घात लगाए बैठा है।
This video, said to be from Corbett National Park, shows a tiger going after a crocodile—only for the tables to turn. The tiger escapes by inches. Nature has its own rules, and no one is invincible in the wild. pic.twitter.com/grV81uDYar — Kumaon Jagran (@KumaonJagran) December 14, 2025
सम्बंधित ख़बरें
सोशल मीडिया से डरकर आया विदेशी युवक, भारत पहुंचते ही बदल गई सोच, बोला- असली इंडिया कुछ और है
आम तोड़ने चढ़ा युवक, पूरा पेड़ ही उखड़ गया! कैमरे में कैद हुआ मजेदार वीडियो वायरल
इंडिगो एयर होस्टेस ने पति को फ्लाइट में दिया सरप्राइज, वीडियो पर 24 घंटे में 2.5 करोड़ से ज्यादा व्यूज
चलती ट्रेन में महिलाओं से बदसलूकी, विरोध करने पर युवक ने जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल बाघ पर मगरमच्छ के हमले का वीडियो
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जैसे ही बाघ नदी के पास पहुंचता है, तभी पानी के भीतर छिपा मगरमच्छ बिजली की रफ्तार से उस पर झपट्टा मार देता है। यह नजारा इतना अचानक और तेज होता है कि वहां मौजूद सफारी पर आए पर्यटकों की सांसें थम जाती हैं।
मगरमच्छ का हमला बेहद करीब से होता है, लेकिन बाघ की फुर्ती और तेज रिफ्लेक्स उसकी जान बचा लेते हैं। बाघ तुरंत पीछे की ओर छलांग लगाता है और मगरमच्छ के जबड़ों से महज कुछ इंच की दूरी पर खुद को सुरक्षित कर लेता है। कुछ सेकंड का यह संघर्ष जंगल की असली हकीकत दिखा देता है।
ये खबर भी पढ़ें : बेंगलुरु में डेढ़ लाख का iMac मंगवाना पड़ा भारी, डिलीवरी बॉय ने की गाली-गलौज और मारपीट, CCTV वायरल
वीडियो देख यूजर्स के उड़े होश
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @KumaonJagran हैंडल से 14 दिसंबर को शेयर किया गया था। बाद में कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के डायरेक्टर साकेत बडोला ने भी इस वीडियो को पोस्ट किया। कैप्शन में लिखा गया कि जंगल में कोई भी अजेय नहीं होता और कुदरत के अपने नियम होते हैं।
वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स बाघ की किस्मत और फुर्ती की जमकर तारीफ कर रहे हैं। साथ ही यह वीडियो लोगों को याद दिलाता है कि जंगल में हर जीव शिकारी भी हो सकता है और शिकार भी। वन विभाग ने पर्यटकों से अपील की है कि सफारी के दौरान शांति बनाए रखें और जानवरों के प्राकृतिक आवास का सम्मान करें।
