JEE Main 2026 टॉपर का डांस वीडियो वायरल, 300 में 300 अंक लाकर मनाया खास जश्न
JEE Topper Dance Video : JEE Main 2026 में 300 में 300 अंक लाने वाले टॉपर का डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जहां लोगों ने बधाई दी, वहीं परीक्षा के दबाव को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
JEE Topper Dance Viral Reel: JEE Main 2026 सेशन 1 के रिजल्ट जारी होते ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो गया। इस वीडियो में 100 पर्सेंटाइल हासिल करने वाला छात्र अपने माता-पिता और शिक्षकों के साथ डांस करता नजर आ रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस छात्र ने 300 में से पूरे 300 अंक हासिल किए हैं।
गले में फूलों की माला, तालियों की गूंज और जश्न का माहौल-यह पल किसी भी छात्र और उसके परिवार के लिए बेहद खास होता है। सालों की मेहनत, लगातार पढ़ाई और कड़ी तैयारी के बाद मिली इस सफलता ने पूरे संस्थान को खुशी से भर दिया।
JEE में छात्र लाया 100 पर्सेंट रिजल्ट, खुशी से छूमा परिवार
वीडियो में देखा जा सकता है कि कोचिंग सेंटर में जश्न का माहौल है। शिक्षक और साथी छात्र तालियां बजा रहे हैं और टॉपर खुशी से झूम रहा है। परिवार के चेहरे पर गर्व साफ नजर आता है।
सोशल मीडिया पर हजारों लोगों ने इस उपलब्धि की सराहना की और छात्र को शुभकामनाएं दीं। कई यूजर्स ने लिखा कि इतनी बड़ी परीक्षा में परफेक्ट स्कोर हासिल करना आसान नहीं होता और यह उपलब्धि सच में काबिल-ए-तारीफ है।
ये खबर भी पढ़ें : धुरंधर फिल्म के गाने पर डांस करते नजर आए पाकिस्तानी सेना के जवान, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
इतनी बड़ी सफलता के बाद जश्न मनाना स्वाभाविक
इस वीडियो के सामने आने के बाद एक नई बहस भी शुरू हो गई। कुछ लोगों ने कहा कि यह खुशी शायद लंबे समय के तनाव से राहत मिलने की झलक है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के दौरान छात्रों को भारी दबाव से गुजरना पड़ता है, खासकर उन शहरों में जहां कोचिंग का माहौल बहुत प्रतिस्पर्धी होता है।
वहीं कई लोगों ने यह भी कहा कि इतनी बड़ी सफलता के बाद जश्न मनाना बिल्कुल स्वाभाविक है। कुल मिलाकर, यह वीडियो मेहनत की जीत और परीक्षा के दबाव-दोनों की कहानी एक साथ बयान करता है।
