जयपुर में शॉपिंग करने आई महिला के 50 हजार गिरते ही बाइक सवार उठा ले गए, CCTV में कैद हुई वारदात
Jaipur Theft CCTV Footage जयपुर में शॉपिंग के दौरान महिला की जैकेट से 50 हजार रुपए गिर गए, जिसे बाइक सवार युवक उठाकर भाग गए। पूरी घटना बजाज नगर इलाके में हुई और CCTV में स्पष्ट दिखाई दे रही है।
- Written By: हितेश तिवारी
CCTV फूटेज का स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
50 Thousand Stolen : जयपुर के बजाज नगर थाना इलाके में गुरुवार शाम एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां शॉपिंग करने आई महिला की जैकेट से गिरा 50 हजार रुपए का बंडल बाइक सवार दो युवक उठाकर फरार हो गए। यह पूरी वारदात वहां लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई। पुलिस इन फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।
बाइक सवार युवकों ने महिला को लूटा
SHO पूनम चौधरी के मुताबिक, बारां की रहने वाली एक महिला अपनी बड़ी बेटी की शादी की शॉपिंग करने जयपुर आई थी। गुरुवार शाम करीब 4 बजे वह बेटी के साथ बरकत नगर स्थित एक दुकान में खरीदारी कर रही थीं। शॉपिंग पूरी करने के बाद जैसे ही दोनों दुकान से बाहर निकलीं और सड़क क्रॉस करने लगीं, तभी महिला की जैकेट में रखे 500-500 रुपए के नोटों की गड्डी (कुल 50 हजार रुपए) सड़क पर गिर गई। भीड़-भाड़ और ट्रैफिक के बीच उन्हें इस बात का पता ही नहीं चला और वे आगे निकल गईं।
जयपुर के बरकत नगर में गुरुवार शाम सड़क पर फिल्मी सीन जैसा वाक्या सामने आया. शॉपिंग कर दुकान से बाहर लौट रही महिला के हाथ से 50 हजार रुपए की नोटों की गड्डी क्या गिरी, बाइक सवार दो बदमाशों ने मौके को उसी पल भांप लिया. भीड़भाड़ वाले ट्रैफिक के बीच दोनों बदमाशों ने अचानक बाइक रोकी,… pic.twitter.com/ZvnpvcgNbL — Barmer Update (@BARMERUPDATE) December 5, 2025
सम्बंधित ख़बरें
Instagram से कमाई कैसे शुरू करें? क्रिएटर्स के लिए बड़ा मौका, Payout Account सेट करने का आसान तरीका
ट्रेन पर चढ़कर स्टंट करना बना जानलेवा: मालगाड़ी पर चढ़े युवक की हाई वोल्टेज करंट से हुई मौत
‘CEO जैसा एटीट्यूड चाहिए’: HR की बात पर भड़के लोग, वर्क-लाइफ बैलेंस पर छिड़ी बहस
Rapido ड्राइवर को मिला ‘क्यूट पार्सल’, कुत्ते की डिलीवरी का वीडियो वायरल
इसी दौरान सड़क से गुजर रहे दो बाइक सवार युवकों की नजर नोटों पर पड़ी। फुटेज में दिख रहा है कि दोनों ने तुरंत बाइक को ब्रेक लगाकर रोका। पीछे बैठा युवक उतरकर एक ई-रिक्शा के पास पहुंचा और उसके नीचे पड़े नोटों के बंडल को उठा लिया। तभी महिला को अपने पैसे गिरने का अंदेशा हुआ और वह बेटी के साथ पीछे मुड़ीं। जैसे ही उन्होंने युवकों को रोकने की कोशिश की, बदमाशों ने उन्हें धक्का दिया और बाइक पर बैठकर फरार हो गए।
ये खबर भी पढ़ें : शादी में दूल्हे ने लिया मजेदार 8वां वचन, कहा- AC का टेंपरेचर वही सेट करेगा, वायरल हुआ मजेदार वीडियो
घटना के दौरान किसी नहीं की महिला की मदद
घटना के दौरान आसपास मौजूद लोग तमाशा देखते रहे, मगर किसी ने भी महिला और उसकी बेटी की मदद नहीं की। पीड़ित दोनों सड़क पर खड़ी होकर शोर मचाती रहीं, लेकिन आरोपी तेज रफ्तार में निकल चुके थे।
पुलिस ने मौके के आसपास लगे कई CCTV फुटेज खंगाले हैं, जिनमें बाइक सवार बदमाशों की तस्वीरें साफ दिखाई दे रही हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।
