जयपुर की शादी में स्टेज से दुल्हन का पर्स चोरी, भीड़ के बीच वारदात का वीडियो वायरल
Bride Purse Stolen : जयपुर के शिवदासपुरा में शादी के स्टेज से दुल्हन का पर्स चोरी होने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोगों ने कमेंट किया कि ऐसे आयोजनों में सतर्क रहना जरूरी।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Wedding Theft Video : शादी का सीजन चल रहा है और ऐसे में समारोहों में भारी भीड़ देखी जा रही है। लेकिन इसी भीड़ का फायदा उठाकर कुछ शातिर लोग वारदात को अंजाम दे देते हैं। ऐसा ही एक मामला राजस्थान की राजधानी जयपुर के शिवदासपुरा इलाके से सामने आया है, जहां शादी के स्टेज से दुल्हन का पर्स चोरी हो गया। पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे देखकर हैरान हैं।
स्टेज से चुरा ले गया दुल्हन का पर्स
वायरल वीडियो में दिखता है कि दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर खड़े होकर मेहमानों के साथ फोटो खिंचवा रहे हैं। स्टेज पर लगातार लोगों का आना-जाना लगा हुआ है। इसी दौरान एक शख्स की नजर दुल्हन के पीछे कुर्सी पर रखे पर्स पर पड़ती है।
वह मौका तलाशता रहता है और जैसे ही भीड़ बढ़ती है, वह धीरे से कुर्सी के पीछे पहुंचता है। बड़ी सफाई से पर्स उठाकर अपनी जैकेट में छिपा लेता है और कुछ ही सेकंड में वहां से गायब हो जाता है। इतनी भीड़ के बीच हुई इस चोरी ने सभी को चौंका दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
दूल्हा कार नहीं, बैलगाड़ी पर पहुंचा बारात लेकर, दहेज के खिलाफ दिया अनोखा संदेश
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
परदादी संग बच्चे का प्यारा वीडियो जीत रहा दिल, दोनों की मजेदार बातचीत पर लोगों की छूटी हंसी
ये खबर भी पढ़ें : सरकारी बैंक की नौकरी से तंग आई महिला ने दिया इस्तीफा, वीडियो वायरल
लोगों ने ऐसे आयोजनों में सतर्क रहने की सलाह दी
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ यूजर्स पूछ रहे हैं कि क्या चोर पकड़ा गया, तो कुछ लोगों ने ऐसे आयोजनों में सतर्क रहने की सलाह दी है।
कई लोगों ने कमेंट किया कि इतनी भीड़ में चोरी करना किसी “प्रोफेशनल” का काम लगता है। फिलहाल यह वीडियो लोगों को सावधान रहने का संदेश दे रहा है कि खुशी के मौके पर भी अपने सामान का खास ध्यान रखना जरूरी है।
