अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Ambaji Temple Viral Video: गुजरात के अंबाजी मंदिर में दान के नोट चुराते हुए आरोपी सीसीटीवी में कैद हो गया। प्रशासन ने 3 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दान गिनती की लाइव स्ट्रीमिंग का बड़ा फैसला है।
- Written By: अमन मौर्या
Ambaji Mandir Theft CCTV Video: अयोध्या में राम मंदिर के बाद अब गुजरात के प्रसिद्ध और ऐतिहासिक अंबाजी मंदिर में दान के पैसों की चोरी का एक संवेदनशील मामला सामने आया है। दान के पैसों की गिनती के समय कर्मचारी चिराग ठाकुर ने बड़ी चालाकी से नोटों का एक बंडल छिपा दिया। उसकी यह पूरी करतूत मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना का खुलासा होने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चिराग ठाकुर, विवेक शर्मा और नकुल पटेल के खिलाफ मामला दर्ज करके तीनों कर्मचारियों को तत्काल नौकरी से बर्खास्त कर दिया है।
भक्तों की आस्था बनाए रखने के लिए बनासकांठा के कलेक्टर मिहिर पटेल ने एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। अब मंदिर में दान की गिनती वाले रूम में 20 नए हाईटेक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। साथ ही भविष्य में दान की गिनती की लाइव स्ट्रीमिंग भी की जाएगी, जिससे कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहे।