Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 14 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

परदादी संग बच्चे का प्यारा वीडियो जीत रहा दिल, दोनों की मजेदार बातचीत पर लोगों की छूटी हंसी

Great Grandmother Video : एक बच्चे और उसकी परदादी का प्यारा वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में बच्चा अपनी परदादी की उम्र बताते हुए गलती कर देता है, जिसके बाद दोनों की मासूम बातचीत ने दिल जीत लिया।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Jul 14, 2026 | 10:44 PM

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Cute Kid Grandmother Video : सोशल मीडिया पर हर दिन हजारों वीडियो वायरल होते हैं, लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो अपनी सादगी और मासूमियत से लोगों का दिल जीत लेते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटा बच्चा अपनी परदादी के साथ मजेदार अंदाज में वीडियो बनाता नजर आता है।

वीडियो की शुरुआत में बच्चा कैमरे के सामने अपनी परदादी का परिचय कराते हुए कहता है कि वह अब 90 साल की हो चुकी हैं। वह उम्र पहले अंग्रेजी में बताता है, लेकिन परदादी को समझ नहीं आता कि वह क्या कह रहा है। इसके बाद बच्चा हिंदी में उम्र बताते समय गलती से 90 की जगह 99 साल बोल देता है। दोनों के बीच की यह मासूम बातचीत लोगों को खूब पसंद आ रही है।

परदादी और परपोते का मासूम वीडियो वायरल 

वायरल वीडियो में आगे बच्चा बताता है कि उसकी परदादी बहुत अच्छा गाना गाती हैं। वह उनसे गाना सुनाने की फरमाइश करता है और परदादी भी मुस्कुराते हुए अपने परपोते की बात मान जाती हैं। इसके बाद वह एक लाइन गाकर सुनाती हैं, जिसे सुनकर वीडियो और भी भावुक और प्यारा बन जाता है।

यही वजह है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। परिवार के साथ बिताए ऐसे छोटे-छोटे पल लोगों को अपने बचपन और दादा-दादी के साथ बिताए दिनों की याद दिला रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि ऐसी यादें जिंदगीभर साथ रहती हैं और इन्हें कैमरे में कैद करना बेहद खास होता है।

ये खबर भी पढ़ें : हॉस्टल के फोन पर फूट-फूटकर रोए बच्चे, घरवालों से बात करते ही छलक पड़े आंसू; VIDEO ने लोगों को किया भावुक

वायरल वीडियो ने जीता लोगों का दिल

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर ____vivanshadvitworld नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इसे 8 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं, जबकि हजारों लोग इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे चुके हैं। एक यूजर ने लिखा, “यह अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत पल जी रहा है।”

दूसरे ने कहा, “इसे अभी एहसास नहीं है कि यह कितनी अनमोल यादें बना रहा है।” वहीं कई लोगों ने लिखा कि वीडियो देखकर उन्हें अपनी दादी और परदादी की याद आ गई। कुछ यूजर्स ने बच्चे को खुशकिस्मत बताया, जबकि कई लोगों ने परदादी की सादगी और उनके गाने की तारीफ की। यही वजह है कि यह भावुक और प्यारा वीडियो इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत रहा है।

Great grandmother grandson cute instagram viral video 90 years heartwarming moment

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 14, 2026 | 10:44 PM

Topics:  

  • Instagram Reel
  • Reels Video
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.