भीषण गर्मी में अंधेरे में बैठे रहे यात्री, इंडिगो फ्लाइट का वीडियो हुआ वायरल
IndiGo Flight Viral Video : इंडिगो की एक फ्लाइट में तकनीकी खराबी के कारण यात्रियों को करीब आधे घंटे तक अंधेरे और गर्मी में बैठना पड़ा। घटना का वीडियो देख सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Flight Technical Issue : भीषण गर्मी के बीच इंडिगो की एक फ्लाइट में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में फ्लाइट के अंदर का ऐसा नजारा दिखाई दिया, जिसने लोगों को हैरान कर दिया। वीडियो में विमान के अंदर अंधेरा नजर आ रहा है और कई यात्री काफी परेशान दिखाई दे रहे हैं।
बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी के कारण फ्लाइट के अंदर बिजली व्यवस्था प्रभावित हो गई थी। गर्मी के मौसम में जब कई राज्यों का तापमान 45 डिग्री के आसपास पहुंच रहा है, ऐसे में यात्रियों के लिए बिना हवा और रोशनी के बैठना काफी मुश्किल हो गया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर काफी चर्चा हो रही है।
बड़ोदरा एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट 6E 657 की तकनीकी कमी की वजह से उड़ान से पहले लाइट चली गई। लगभग आधा घंटा अंधेरा रहा। यात्री विमान के पेंपलेट से हवा करते हुए नज़र आ रहे हैं। pic.twitter.com/hzYItPWwji — Madan Mohan Soni (@madanmohansoni) May 18, 2026
सम्बंधित ख़बरें
आगरा में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन! 49 बसों के चालान, 17 बसें सीज, मचा हड़कंप। देखें VIDEO
लंदन के मुकाबले भारत ज्यादा सुरक्षित, विदेशी महिला ने इंडिया ट्रिप के बाद शेयर किया अनुभव
असली वारंटी फरार, बेगुनाह को पुलिस ने दिया थर्ड डिग्री! UP पुलिस की गंभीर लापरवाही पर उठे सवाल- देखें VIDEO
हादसा या नशे का मजा? लखनऊ में कार सवार युवतियों ने बाइक को मारी टक्कर, ड्रिंक एंड ड्राइव का आरोप- VIDEO वायरल
फ्लाइट में आधे खंटे बंद रहा AC, यात्री हुए परेशान
जानकारी के अनुसार, इंडिगो की फ्लाइट 6E 657 को 17 मई की रात उड़ान भरनी थी। बताया जा रहा है कि लगभग 160 यात्री विमान में सवार हो चुके थे। इसी दौरान विमान की ग्राउंड पावर यूनिट यानी GPU में तकनीकी खराबी आ गई। यह सिस्टम विमान के जमीन पर खड़े रहने के दौरान बिजली और दूसरी जरूरी सुविधाओं को सपोर्ट करता है।
खराबी आने के बाद विमान के अंदर कुछ समय के लिए लाइट और एयर सपोर्ट प्रभावित हो गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ यात्री हाथ में कागज या पैंफलेट लेकर खुद को हवा करते दिखाई दे रहे हैं। कई लोग मोबाइल फोन की फ्लैशलाइट की मदद से आसपास का नजारा रिकॉर्ड करते भी नजर आए।
ये खबर भी पढ़ें : “मेटरनिटी लीव खत्म, अब क्या प्लान है?” मां बनी कॉर्पोरेट इम्प्लाई की कहानी पर छिड़ी बहस
यूजर्स ने यात्रियों को हुई असुविधा पर नाराजगी जताई
इस घटना ने सोशल मीडिया पर लोगों के बीच चर्चा शुरू कर दी है। कई यूजर्स ने यात्रियों को हुई असुविधा पर नाराजगी जताई और कहा कि एयरलाइंस को ऐसी परिस्थितियों के लिए बेहतर व्यवस्था करनी चाहिए। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि तकनीकी समस्याएं कभी भी आ सकती हैं, लेकिन यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सबसे जरूरी होती है।
वायरल वीडियो में यात्रियों के चेहरे पर गर्मी और परेशानी साफ दिखाई दे रही है। हालांकि तकनीकी खराबी को कुछ समय बाद ठीक कर लिया गया, लेकिन यह घटना यात्रियों के लिए काफी असहज अनुभव बन गई।
