“भारत की असली आत्मा स्ट्रीट फूड में है”, ब्रिटिश कपल ने तोड़ा बीमारी वाला मिथ

British Couple in India : भारत आने से पहले बीमारी की चेतावनी मिलने के बावजूद एक ब्रिटिश कपल ने भारतीय स्ट्रीट फूड की जमकर तारीफ की है। उनका कहना है कि सड़क किनारे का खाना भारत की असली पहचान है।
A British couple praised Indian street food and called it the true soul of India.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Foreigners Taste Street Food : भारत के स्ट्रीट फूड को लेकर विदेशों में अक्सर कई तरह की धारणाएं देखने को मिलती हैं। कई लोग मानते हैं कि सड़क किनारे खाना खाने से विदेशी यात्रियों की तबीयत खराब हो सकती है। लेकिन इस बार Hazel Lindsey और Martin Bailey नाम के एक ब्रिटिश कपल ने इस धारणा को चुनौती देते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसकी काफी चर्चा हो रही है।

कपल का कहना है कि अगर कोई भारत की असली संस्कृति और माहौल को महसूस करना चाहता है, तो उसे यहां के स्ट्रीट फूड का अनुभव जरूर करना चाहिए।

ब्रिटिश कपल ने की भारत के स्ट्रीट फूड की तारीफ

वीडियो में कपल ने बताया कि भारत आने से पहले उन्हें कई लोगों ने सड़क किनारे खाना खाने से बचने की सलाह दी थी। उन्हें कहा गया था कि ऐसा करने पर वे बीमार पड़ सकते हैं। लेकिन भारत पहुंचने के बाद उन्होंने तय किया कि वे वही खाना खाएंगे जहां स्थानीय लोग खाना पसंद करते हैं।

उनके मुताबिक, उन्होंने दिल्ली से लेकर केरल तक छोटे ढाबों, गलियों और सड़क किनारे लगे स्टॉल्स पर अलग-अलग तरह के व्यंजनों का स्वाद लिया। Hazel Lindsey ने वीडियो में कहा कि “अगर आप भारत में स्ट्रीट फूड नहीं खाते, तो आप इस देश की असली आत्मा को मिस कर रहे हैं।”

लोगों ने कपल की बात से जताई सहमती

वायरल वीडियो में कपल ने यह भी कहा कि शुरुआत में भारतीय मसालों और तीखेपन के साथ तालमेल बैठाना थोड़ा मुश्किल लगा, लेकिन धीरे-धीरे उन्हें इसका स्वाद पसंद आने लगा। उन्होंने मजाकिया अंदाज में बताया कि मसालों को संभालने के लिए उन्होंने खूब लस्सी पी। उनके अनुसार, सड़क किनारे खाने का अनुभव किसी भी 5-स्टार रेस्टोरेंट से कहीं ज्यादा खास था।

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने भी उनकी बात का समर्थन किया। हालांकि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सामान्य रूप से यही सलाह देते हैं कि यात्रा के दौरान खाने-पीने में साफ-सफाई और व्यक्तिगत स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों का ध्यान रखना जरूरी होता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com