मेरठ में गैस सिलेंडर से निकला पानी! ब्लैक मार्केट से खरीदने पर स्ट्रीट वेंडर ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप

Gas Cylinder Fraud : मेरठ में एक स्ट्रीट वेंडर ने आरोप लगाया है कि ब्लैक मार्केट से खरीदे गए LPG सिलेंडर में गैस की जगह पानी भरा हुआ था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
A Meerut street vendor has claimed that an LPG cylinder bought from the black market contained water instead of gas.
वायरल वीडियो के स्क3ीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

LPG Cylinder Scam : मेरठ के लिसाड़ी गेट इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसने अवैध LPG सिलेंडर बिक्री को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। टारापुरी की जोगीवाली गली के रहने वाले फैहीम नाम के एक स्ट्रीट वेंडर ने आरोप लगाया है कि उन्हें ब्लैक मार्केट में गैस सिलेंडर बेचने वाले व्यक्ति ने धोखा दिया।

मामला तब चर्चा में आया जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें नए खरीदे गए सिलेंडर से गैस की जगह पानी निकलता दिखाई दे रहा है। हालांकि, वीडियो में किए गए दावों की स्वतंत्र आधिकारिक पुष्टि अभी सामने नहीं आई है।

LPG सिलेंडर में गैस की जगह पानी निकला

फैहीम के मुताबिक, घर में गैस खत्म होने के कारण उन्हें जल्दबाजी में सिलेंडर खरीदना पड़ा। उन्होंने दावा किया कि घर में बच्चे भूखे थे और तुरंत गैस उपलब्ध नहीं हो रही थी, इसलिए उन्होंने साइकिल पर सिलेंडर बेच रहे एक व्यक्ति से 14 किलो का LPG सिलेंडर लगभग 2500 रुपये में खरीद लिया।

यह कीमत सामान्य दर से काफी अधिक बताई जा रही है। घर पहुंचकर जब उन्होंने सिलेंडर को चूल्हे से जोड़ा तो गैस नहीं आई। कई बार कोशिश करने के बाद उन्हें शक हुआ और जांच के दौरान उन्होंने दावा किया कि सिलेंडर से पानी निकलने लगा।

ब्लैक मार्केट से गैस सिलेंडर खरीदने जोखिम भरा

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी तेजी से आ रही हैं। कई यूजर्स ने इसे गंभीर मामला बताते हुए जांच की मांग की है, जबकि कुछ लोगों ने बिना सत्यापन के ब्लैक मार्केट से सामान खरीदने को जोखिम भरा बताया।

यह घटना लोगों के लिए एक चेतावनी की तरह भी देखी जा रही है कि गैस सिलेंडर जैसी जरूरी चीजें केवल अधिकृत एजेंसी या आधिकारिक माध्यम से ही खरीदनी चाहिए। अगर दावे सही पाए जाते हैं, तो यह उपभोक्ता सुरक्षा और अवैध बिक्री के मुद्दे पर बड़ा सवाल खड़ा कर सकता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com