पुणे एयरपोर्ट पर हंगामे का Video Viral : इंडिगो की फ्लाइट 3 घंटे हुई लेट, यात्रियों का फूटा गुस्सा
Airport Viral Video: पुणे एयरपोर्ट पर इंडिगो की दिल्ली फ्लाइट 6E 6763 करीब तीन घंटे देरी से रवाना हुई। यात्रियों ने बोर्डिंग गेट पर नाराजगी जताई और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो स्क्रीनशॉट (सोर्स - सोशल मीडिया)
Pune Airport Passengers Protest : पुणे एयरपोर्ट पर मंगलवार की सुबह इंडिगो की एक फ्लाइट में घंटों देरी होने के बाद यात्रियों का गुस्सा भड़क उठा। यह मामला तब सामने आया जब इंडिगो की दिल्ली जाने वाली उड़ान 6E 6763 तय समय पर रवाना नहीं हुई और यात्रियों को करीब तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ा।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बड़ी संख्या में यात्री बोर्डिंग गेट के पास इकट्ठा होकर एयरलाइन स्टाफ से अपनी शिकायतें दर्ज करा रहे हैं।
कई यात्री लगातार सवाल पूछ रहे थे कि उड़ान में देरी क्यों हो रही है और उन्हें सही जानकारी क्यों नहीं दी जा रही। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर भी एयरलाइन की सुविधाओं और समयपालन को लेकर असंतोष जाहिर किया।
सम्बंधित ख़बरें
16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया बैन, नए नियमों से Meta और TikTok की बढ़ी टेंशन
Meta ने चुपके से लॉन्च किया Forum ऐप, Reddit को देगा सीधी टक्कर
नवभारत समिट 2026 में आज लगेगा दिग्गजों का महाकुंभ, मंत्री से लेकर उद्योगपति तक होंगे शामिल
PM Modi ने Meloni को दी Melody टॉफी, इंटरनेट पर फिर मचा तहलका, 200 मिलियन व्यूज ने तोड़े रिकॉर्ड
Passenger Outrage at Pune Airport: Chaos Erupts Over 2.5-Hour Delay of IndiGo’s Early Morning Delhi Flight #pune #airport #chaos pic.twitter.com/6cM0HMlmrb — NextMinute News (@nextminutenews7) November 18, 2025
3 खंटे देरी के कारण यात्रियों को झेलना पड़ी परेशानी
फ्लाइट जानकारी के अनुसार, इंडिगो की 6E 6763 उड़ान को सुबह 5.05 बजे पुणे से दिल्ली के लिए उड़ान भरनी थी। लेकिन तकनीकी कारणों या अन्य संचालन संबंधी समस्याओं के चलते विमान काफी देर तक रनवे पर तैयार नहीं हो पाया। आखिरकार यह फ्लाइट सुबह 8.17 बजे रवाना हुई, जिससे यात्रियों को लगभग तीन घंटे की देरी झेलनी पड़ी।
कई यात्रियों ने बताया कि इतनी सुबह की फ्लाइट में देरी होने से उनकी आगे की यात्रा योजनाएं और मीटिंग्स प्रभावित हो गईं। कुछ यात्रियों ने यह भी कहा कि देरी के दौरान एयरलाइन की ओर से स्पष्ट जानकारी या सहायता नहीं दी गई, जिससे स्थिति और अधिक तनावपूर्ण हो गई।
ये खबर भी पढ़ें : बेंगलुरु कॉन्सर्ट में इंटरनेशनल आर्टिस्ट एकॉन के साथ बदसलूकी, फैंस ने स्टेज पर खींचा पैंट
एयरलाइंस के खिलाफ सोशल मीडिया पर भड़के लोग
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने एयरलाइंस के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया। कई यूजर्स ने अलग-अलग एयरपोर्ट्स पर होने वाली फ्लाइट देरी और अव्यवस्था को लेकर अपने अनुभव शेयर किए। कई लोगों ने कहा कि हाल के दिनों में ऐसी घटनाएं बढ़ी हैं और एयरलाइंस को पारदर्शिता और यात्रियों की सुविधा पर अधिक ध्यान देना चाहिए।
फिलहाल इंडिगो ने इस देरी के कारणों पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। माना जा रहा है कि एयरलाइन जल्द ही इस घटना को लेकर स्पष्टीकरण दे सकती है। यात्रियों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में ऐसी स्थितियों को बेहतर तरीके से संभाला जाएगा ताकि उन्हें अनावश्यक असुविधा न हो।
