Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 20 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘विदेश में पार्ट-टाइम नौकरी को करियर मत बना लेना’, भारतीय महिला की सलाह वायरल; बोलीं- कंफर्ट जोन सबसे बड़ा जाल

Career Advice : अमेरिका में रहने वाली एक भारतीय महिला का वीडियो वायरल हो रहा है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय छात्रों को सलाह दी कि पढ़ाई के दौरान की जाने वाली पार्ट-टाइम नौकरियों को स्थायी करियर न बनाएं।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Jul 19, 2026 | 11:09 PM

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिय)

Follow Us
Follow Us:

Corporate Jobs : विदेश में पढ़ाई करने वाले भारतीय छात्रों के लिए एक महिला का संदेश सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अमेरिका में रहने वाली भारतीय कंटेंट क्रिएटर ने इंस्टाग्राम पर साझा किए गए एक वीडियो में कहा कि अंतरराष्ट्रीय छात्रों के सामने सबसे बड़ी चुनौती पढ़ाई नहीं, बल्कि ‘कंफर्ट जोन’ होता है।

उनका कहना है कि कई छात्र बड़े सपनों के साथ विदेश जाते हैं और शुरुआत में किराया, भोजन और अन्य खर्च पूरे करने के लिए पार्ट-टाइम या शुरुआती स्तर की नौकरियां करते हैं। लेकिन समय के साथ वे उन्हीं नौकरियों में सहज हो जाते हैं और अपने वास्तविक करियर लक्ष्य से दूर हो जाते हैं। महिला का मानना है कि यही स्थिति कई युवाओं की पेशेवर प्रगति को रोक देती है।

पार्ट-टाइम नौकरी को स्थायी करियर न बनाएं

वीडियो में उन्होंने कहा कि पढ़ाई पूरी होने के बाद भी कई छात्र उसी अस्थायी नौकरी को फुल-टाइम करियर बना लेते हैं। उनकी दलील है कि नई दिनचर्या, दोस्तों का साथ और नियमित आय मिलने से लोगों को लगता है कि सब कुछ ठीक चल रहा है, इसलिए वे अपने सपनों की दिशा में आगे बढ़ने की कोशिश कम कर देते हैं।

महिला ने छात्रों को सलाह दी कि वे अपने विषय और योग्यता से जुड़ी कॉर्पोरेट नौकरियों के लिए लगातार आवेदन करते रहें। उन्होंने कहा कि यदि प्रयास जारी रखा जाए तो बेहतर अवसर जरूर मिल सकते हैं। साथ ही उन्होंने उन युवाओं को भी प्रेरित किया जो अपना व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं कि वे केवल वर्तमान स्थिति आरामदायक लगने के कारण अपने सपनों को न छोड़ें।

ये खबर भी पढ़ें : ‘एफिल टॉवर पहुंचते-पहुंचते मिट्टी से सन गए…’ महिला का ईमानदार रिव्यू वायरल, भीड़, बदबू को लेकर कही ये बात

लोगों ने जताई महिला की बात से सहमती

यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है और बड़ी संख्या में यूजर्स महिला की बात से सहमत नजर आए। एक यूजर ने लिखा, “मैं आपकी बात से पूरी तरह सहमत हूं।” दूसरे ने कहा, “यह बिल्कुल सच है।” वहीं कई लोगों ने माना कि विदेश में रहने वाले छात्रों के लिए यह सलाह काफी उपयोगी है।

वायरल वीडियो के अंत में महिला ने कहा कि जीवन में बड़ा हासिल करने के लिए कंफर्ट जोन से बाहर निकलना और जोखिम उठाना जरूरी है। उनका मानना है कि सफलता उन्हीं लोगों को मिलती है जो लगातार सीखते हैं, बेहतर अवसर तलाशते हैं और अपने लक्ष्य से समझौता नहीं करते।

Indian woman us advice to international students dont make part time job your career comfort zone viral video

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 19, 2026 | 11:09 PM

Topics:  

  • Instagram Reel
  • Reels Video
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.