दूध पीने के चक्कर में लोटे में फंसा बिल्ली का सिर, फिर जो हुआ उसे देखकर हंसते-हंसते लोटपोट हुए लोग

Cat Viral Video : दूध पीने की कोशिश में एक बिल्ली का सिर लोटे में फंस गया। इसके बाद वह घबराकर पूरे घर में इधर-उधर दौड़ने लगी। परिवार ने काफी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाला।
A cat got its head stuck inside a metal pot while trying to drink milk, and the funny rescue video has gone viral on social media.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Updated on

Viral Cat Video : सोशल मीडिया पर जानवरों से जुड़े मजेदार वीडियो अक्सर लोगों का खूब मनोरंजन करते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बिल्ली के सिर में धातु का लोटा फंस जाता है। लोटे की वजह से उसे कुछ दिखाई नहीं देता और वह घबराकर पूरे आंगन में इधर-उधर दौड़ने लगती है।

वीडियो में परिवार के सदस्य उसे सुरक्षित पकड़कर लोटा निकालने की कोशिश करते नजर आते हैं। बिल्ली की भागदौड़ और परिवार की कोशिशों ने इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींच लिया है।

लोटे में फंसा बिल्ली का सिर

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स बोरे की मदद से बिल्ली को बरामदे से आंगन में लाता है। जैसे ही उसे छोड़ा जाता है, बिल्ली तेजी से भागने लगती है। पहले वह सीधे दीवार से टकराती है, फिर दूसरी दिशा में दौड़ती है और अंत में कुर्सी और मेज से जा भिड़ती है।

इस दौरान घर के लोग लगातार उसे शांत करने और सुरक्षित पकड़ने की कोशिश करते रहते हैं। पीछे से एक लड़की बार-बार कहती सुनाई देती है, "पापा, बिल्ली छोड़ दीजिए...", जबकि शख्स जवाब देता है कि अगर उसे नहीं पकड़ा गया तो वह खुद को चोट पहुंचा सकती है। कुछ देर बाद परिवार के अन्य सदस्य भी मदद के लिए पहुंचते हैं और सभी मिलकर बिल्ली के सिर से लोटा निकालने की कोशिश करते हैं।

पूरे घर में मच गई अफरा-तफरी

वायरल वीडियो के आखिर में पूरी घटना की वजह भी सामने आती है। लड़की हंसते हुए बताती है कि बिल्ली दूध पीने के लिए लोटे में मुंह डाल बैठी थी, लेकिन बाद में उसका सिर उसी में फंस गया। इसके बाद परिवार ने सावधानी से लोटा निकालकर उसे सुरक्षित बाहर निकाला। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं।

एक यूजर ने लिखा, "बिल्ली को चोरी भारी पड़ गई।" दूसरे ने मजाक में कहा, "अब यह बिल्ली दूध पीने से पहले दस बार सोचेगी।" वहीं कई लोगों ने परिवार की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने बिल्ली को नुकसान पहुंचाए बिना उसकी मदद करने की कोशिश की, जो सराहनीय है।

Navbharat Live
navbharatlive.com