ट्रेन के नॉन-एसी कोच में युवक ने लगाया पर्सनल कूलर, वीडियो देख लोग बोले- ये जोखिम भरा हो सकता है
Personal Cooler in Train : नॉन-एसी कोच में युवक द्वारा पर्सनल कूलर चलाने का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर जुगाड़ बनाम सुरक्षा पर बहस। लोगों ने इसे यात्रियों की सुरक्षा के लिए खतरा बताया है।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Indian Railways Viral Video : भारतीय रेल में सफर अपने आप में एक अलग अनुभव होता है, खासकर गर्मियों में जब उमस और पसीना यात्रियों को परेशान कर देते हैं। इसी बीच भारतीय रेलवे से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में एक युवक ने नॉन-एसी कोच में सफर को आरामदायक बनाने के लिए अपनी सीट के पास छोटा सा पर्सनल कूलर लगा लिया। गर्मी से राहत पाने का यह अनोखा तरीका लोगों का ध्यान खींच रहा है।
Man brings personal cooler inside train to beat the heat viral video sparks debate pic.twitter.com/MYgCE7FDmk — Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) February 21, 2026
सम्बंधित ख़बरें
प्यार से बुलाया, फिर जाल में फंसा लिया! ‘डोगेश भाई’ का वीडियो देख हंस-हंसकर लोटपोट हुए लोग
गुरुग्राम की सड़कों पर दौड़ा AC ऑटो, वीडियो देख लोग बोले- ये तो तीन पहियों वाली कार है
नर्मदापुरम कलेक्टर और एसपी का अनोखा अंदाज, अधिकारियों संग बैलगाड़ी से पहुंचे गांव, खेला गिल्ली-डंडा
‘बहुत साफ और शानदार है’, हैदराबाद मेट्रो में सफर कर ब्रिटिश व्लॉगर हुआ इंप्रेस, वीडियो वायरल
ट्रेन की सीट पर लगाया पर्सनल कुलर
वीडियो में साफ दिखता है कि युवक ने कूलर को इस तरह सेट किया है कि ठंडी हवा सीधे उसी तक पहुंचे। बताया जा रहा है कि कूलर को ट्रेन की बिजली सप्लाई से जोड़कर चलाया जा रहा था।
आसपास बैठे यात्री इस दृश्य को देखकर हैरान भी हैं और मुस्कुरा भी रहे हैं। चूंकि यह मामला नॉन-एसी कोच का है, जहां एयर कंडीशनिंग की सुविधा नहीं होती, इसलिए कुछ लोग इसे गर्मी से बचने का ‘देसी जुगाड़’ बता रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें : कानपुर पुलिस का ‘किस’ कांड: रील बना रहे ट्रांसजेंडर को सिपाही ने सरेआम चूमा, Video वायरल होते ही गिड़गिड़ाने लगा
लोगों ने इसे यात्रियों की सुरक्षा के लिए खतरा बताया
हालांकि सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर बहस छिड़ गई है। कई यूजर्स का कहना है कि ट्रेन की बिजली सप्लाई मोबाइल और लैपटॉप चार्जिंग के लिए होती है, ऐसे में कूलर चलाना सुरक्षा नियमों के खिलाफ और जोखिम भरा हो सकता है।
यह वीडियो एक्स पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है और लाखों व्यूज बटोर चुका है। कुछ लोगों ने मजाक में लिखा कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो अगली बार कोई फ्रिज या टीवी भी ले आएगा, जबकि अन्य ने इसे यात्रियों की सुरक्षा के लिए खतरा बताया है।
