चलती ट्रेन का फर्स्ट एसी बना ‘Honeymoon Suite’, वीडियो वायरल होते ही रेलवे का बड़ा एक्शन, टिकट चेकर सस्पेंड
honeymoon Suite AC Coupe : मुंबई जाने वाली नांदिग्राम एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी कूपे को हनीमून सुइट की तरह सजाने का वीडियो वायरल हो गया। रेलवे ने टिकट चेकर को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
सोशल मीडिया पर भारतीय रेलवे के फर्स्ट एसी कूपे का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पूरा डिब्बा किसी लग्जरी होटल के हनीमून सुइट की तरह सजा हुआ दिखाई देता है। वीडियो में कूपे के अंदर लाल और सफेद गुब्बारे, गुलाब की पंखुड़ियां, फूलों की सजावट और बड़ा सा “I Love You” लिखा नजर आता है।
इस अनोखी सजावट को देखकर सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे “सुहागरात एक्सप्रेस” और “हनीमून ऑन व्हील्स” जैसे नाम देने शुरू कर दिए। हालांकि, मामला वायरल होने के बाद रेलवे ने इसे सुरक्षा नियमों का गंभीर उल्लंघन माना और तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी।
Hello @AshwiniVaishnaw, does Indian Railways permit passengers to use a First AC coach for a suhagraat? pic.twitter.com/nDUQMkxEyt — Dr Nimo Yadav 2.0 (@DrNimoYadav) July 8, 2026
सम्बंधित ख़बरें
तेज रफ्तार ट्रेन के सामने ट्रैक पर खड़ा था युवक, गेटमैन ने दौड़कर बचाई जान; रोंगटे खड़े कर देगा वायरल वीडियो
Abhijeet Dipke Viral Video: ‘सर, सर, सर…’ पुलिस के आगे गिड़गिड़ाते दिखे अभिजीत दीपके, हाथ-पैर पकड़े
चलती कैब में बिना पूछे जलाई सिगरेट, ड्राइवर ने बीच रास्ते उतारे यात्री; वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस
Spider-Man बनकर सड़क पर उतरा युवक, बारिश में संभाला ट्रैफिक; लोगों ने कहा- असली हीरो यही है
फर्स्ट एसी कूपे को सजाकर बनाया हनीमून सुइट
रेलवे के अनुसार, 6 जुलाई 2026 को ट्रेन संख्या 11002 नांदिग्राम एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे एक दंपती ने ऑनलाइन एक निजी डेकोरेटर को बुक कर फर्स्ट एसी कूपे को सजवाया था। जांच में सामने आया कि डेकोरेटर को जलना स्टेशन पर बिना आधिकारिक अनुमति के ट्रेन के अंदर प्रवेश करने दिया गया, जो रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक मानी गई।
इस घटना के बाद ड्यूटी पर मौजूद मुख्य टिकट निरीक्षक (Chief Ticket Inspector) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। रेलवे ने पूरे मामले की विभागीय जांच के आदेश दिए हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि बाहरी व्यक्ति को प्रतिबंधित कोच में प्रवेश कैसे मिला और इसमें किसकी लापरवाही रही।
ये खबर भी पढ़ें : चलती कैब में बिना पूछे जलाई सिगरेट, ड्राइवर ने बीच रास्ते उतारे यात्री; वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस
वीडियो वायरल होने के बाद टिकट चेकर हुआ सस्पेंड
रेलवे अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक परिवहन में इस तरह की निजी सजावट की अनुमति नहीं है, खासकर तब जब इसके लिए किसी बाहरी व्यक्ति को बिना मंजूरी के ट्रेन में प्रवेश दिया जाए। जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना ने सोशल मीडिया पर भी बहस छेड़ दी है। कुछ लोगों ने दंपती की रचनात्मक सोच की तारीफ की, जबकि कई यूजर्स ने इसे सुरक्षा नियमों के साथ खिलवाड़ बताया। भारतीय रेलवे का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
