Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 23 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘स्कूल तोड़ दूंगा…’ टीचर की डांट से भड़का नन्हा छात्र, गुस्से वाला वीडियो देख हंस-हंसकर लोटपोट हुए लोग

Funny Kid Video : बिहार के एक स्कूल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें टीचर की डांट से नाराज एक नन्हा छात्र पूरे स्कूल को तोड़ देने की बात करता नजर आता है।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Jun 23, 2026 | 03:03 PM

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

School Kid Viral Video : बच्चों की मासूमियत और बेबाक अंदाज अक्सर लोगों का दिल जीत लेते हैं। वे जो महसूस करते हैं, वही बिना किसी झिझक के कह देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बिहार का एक नन्हा छात्र टीचर की डांट से इतना नाराज हो जाता है कि पूरे स्कूल को बर्बाद करने की धमकी देने लगता है।

बच्चे का गुस्से से भरा अंदाज और मासूम चेहरे के साथ कही गई बातें लोगों को खूब हंसा रही हैं। वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं और इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं।

टीचर की डांट से नाराज बच्च बोला- ‘स्कूल तोड़ दूंगा’

वायरल वीडियो में बच्चा गुस्से में बार-बार कहता दिखाई देता है, “स्कूल तोड़ दूंगा, आपका स्कूल बर्बाद कर दूंगा।” दावा किया जा रहा है कि शिक्षक ने उसे पढ़ाई को लेकर डांट दिया था, जिसके बाद उसने यह प्रतिक्रिया दी। दिलचस्प बात यह है कि जब टीचर उसे अपने पास बुलाते हैं तो उसका सारा गुस्सा अचानक गायब हो जाता है और वह रोने लगता है।

लेकिन जैसे ही वह थोड़ा दूर जाता है, फिर से उसी आत्मविश्वास और गुस्से के साथ स्कूल तोड़ने की बात दोहराने लगता है। बच्चे की इस हरकत पर क्लास में मौजूद अन्य छात्र और शिक्षक भी अपनी हंसी नहीं रोक पाते।

ये खबर भी पढ़ें : ‘मेरी छोटी बहन की तरह छोड़ूंगा’, कैब ड्राइवर की बातों ने जीता दिल; वायरल वीडियो देख लोग बोले- ऐसे ड्राइवर हर ज

लोगों ने उसे मजाक में ‘भोकाली बच्चा’ बताया

बताया जा रहा है कि बच्चा पहली या दूसरी कक्षा का छात्र हो सकता है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया, जहां यह तेजी से वायरल हो गया। सोशल मीडिया यूजर्स भी बच्चे के अंदाज पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “गुस्सा तो देखो, लेकिन मासूमियत उससे भी ज्यादा प्यारी है।”

दूसरे ने कहा, “यह बच्चा बड़ा होकर जरूर कुछ बड़ा करेगा।” वहीं कई लोगों ने उसे मजाक में ‘भोकाली बच्चा’ और ‘असली कैरेक्टर’ तक बता दिया। यह वायरल वीडियो एक बार फिर याद दिलाता है कि स्कूल सिर्फ पढ़ाई की जगह नहीं, बल्कि ऐसे यादगार और मजेदार पलों का भी हिस्सा होते हैं, जिन्हें लोग लंबे समय तक याद रखते हैं।

Bihar kid angry after teacher scolding says will destroy school viral video

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 23, 2026 | 03:03 PM

Topics:  

  • Instagram Reel
  • Reels Video
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.