दिल्ली के इंडिया गेट के आसपास बिखरा कचरा देख भड़के लोग, बोले- ‘सिविक सेंस कब आएगा?’

India Gate Viral Video : दिल्ली के इंडिया गेट के आसपास बिखरे कचरे का वीडियो सामने आया। जिसमें दिल्ली निवासी आशीष ग्रोवर ने सार्वजनिक जगहों की सफाई और लोगों के Civic Sense पर सवाल उठाए हैं।
A viral video showing garbage scattered around India Gate has sparked concerns over cleanliness and civic sense.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट(सोर्स - सोशल मीडिया)
Updated on

India Gate Garbage : दिल्ली के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में शामिल इंडिया गेट के आसपास बिखरे कचरे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में सार्वजनिक स्थल के आसपास कई जगहों पर कचरा फैला हुआ दिखाई दे रहा है। दिल्ली निवासी आशीष ग्रोवर ने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर किया और इलाके की स्थिति देखकर निराशा जताई।

उन्होंने वीडियो में कचरे की तरफ कैमरा घुमाते हुए कहा कि जहां तक नजर जा रही है, वहां तक कचरा दिखाई दे रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि यह सिर्फ एक हिस्से की स्थिति है और दूसरी तरफ भी हालात कुछ ऐसे ही नजर आ रहे हैं। इंडिया गेट पर रोजाना बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पर्यटक पहुंचते हैं, खासकर शाम और छुट्टियों के दौरान यहां काफी भीड़ रहती है।

इंडिया गेट के आसपास बिखरे कचरे का वीडियो

इंस्टाग्राम पर @aashishgrover95 हैंडल से शेयर किए गए वीडियो में आशीष ग्रोवर इंडिया गेट के आसपास घूमते हुए दिखाई देते हैं। इस दौरान वह जमीन पर पड़े कचरे को कैमरे में दिखाते हैं और कहते हैं, ‘कचरा हर जगह बिखरा पड़ा है।’

उन्होंने देश की राजधानी के इस प्रतिष्ठित स्थान की हालत पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह दिल्ली की सबसे खास जगहों में से एक है, लेकिन इसके आसपास गंदगी देखकर निराशा होती है।

वीडियो में अलग-अलग हिस्सों में लोगों के आने-जाने के बीच जमीन पर फेंका हुआ कचरा दिखाई देता है। वीडियो सामने आने के बाद एक बार फिर सार्वजनिक स्थानों पर सफाई बनाए रखने की जिम्मेदारी को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।

वीडियो सामने आने के बाद सिविक सेंस पर छिड़ी बहस

वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। कई लोगों ने इंडिया गेट जैसे महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल के आसपास गंदगी देखकर निराशा जताई। एक यूजर ने लिखा कि ‘यह देखकर वाकई निराशा हुई।’ दूसरे ने कहा कि इतनी प्रतिष्ठित जगह बेहतर रखरखाव की हकदार है।

वहीं, एक अन्य यूजर ने सफाई को सभी की जिम्मेदारी बताते हुए लोगों से सार्वजनिक जगहों पर कचरा नहीं फैलाने की अपील की। कुछ यूजर्स ने यह भी कहा कि सिर्फ प्रशासन को जिम्मेदार ठहराने के बजाय लोगों को खुद भी अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। वायरल वीडियो ने एक बार फिर दिल्ली के सार्वजनिक स्थलों की सफाई के साथ-साथ Civic Sense को लेकर बहस छेड़ दी है।

A viral video showing garbage scattered around India Gate has sparked concerns over cleanliness and civic sense.
खुद कानून-नियम तोड़ रहे BJP के विधायक, पुलिस के रोकने पर दे रहे वर्दी उतारने की धमकी..देखें वीडियो
Navbharat Live
navbharatlive.com