हैदराबाद मेट्रो में सीट पर जूते रखकर बैठा युवक, यात्री ने बीच सफर में लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Hyderabad Metro Viral Video : हैदराबाद मेट्रो में एक युवक द्वारा कई सीटों पर कब्जा करने और सीट पर जूते रखने का वीडियो वायरल हो गया। एक सहयात्री ने उसका विरोध किया, जिसके बाद दोनों के बीच बहस हो गई।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Civic Sense In Public Transport : हैदराबाद मेट्रो में सफर के दौरान हुई एक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक को मेट्रो कोच के अंदर कई सीटों पर फैले हुए बैठा देखा जा सकता है।
इतना ही नहीं, उसने अपने जूते भी सीट पर रखे हुए थे, जिससे अन्य यात्रियों को असुविधा हो रही थी। इसी दौरान एक सहयात्री ने उसकी इस हरकत पर आपत्ति जताई और उसे सार्वजनिक संपत्ति का सम्मान करने की सलाह दी।
This video was captured today in Hyderabad Metro during a morning office commute. A man was seen sitting awkwardly with his foot resting on the seat – a clear lack of civic sense and respect for public property. What is happening to people nowadays? pic.twitter.com/blwSlpNg2o — Aparajite (@amshilparaghu) June 1, 2026
सम्बंधित ख़बरें
Banke Bihari Temple Controversy: 360 किलो चांदी का रथ और खजाना रहस्यमय तरीके से गायब? मचा हड़कंप! देखें VIDEO
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पर पथराव! सोशल मीडिया पर लोगों ने CJP के समर्थकों पर लगाए आरोप, देखें VIDEO
MP UCC Bill: लिव-इन में रहना अब इतना आसान नहीं! कानून तोड़ते ही होगी जेल या भारी कार्रवाई? देखें VIDEO
CJP आंदोलन के पीछे पाकिस्तान का हाथ? सोशल मीडिया पर भारत विरोधी साजिश की पुलिस कर रही जांच, देखें VIDEO
मेट्रो में जूते सीट पर रखकर बैठे युवक को सहयात्री ने सीखाया सबक
वायरल वीडियो में युवक को बेहद आरामदायक अंदाज में बैठा देखा जा सकता है। उसका एक पैर सीट की बैकरेस्ट पर टिका हुआ था, जबकि दूसरा पैर सामने की सीटों तक फैला हुआ दिखाई देता है। इसी बीच एक यात्री उसके पास पहुंचता है और कहता है कि सीटों पर जूते रखना और कई सीटों पर कब्जा करना सही नहीं है।
हालांकि युवक इस आलोचना को गंभीरता से नहीं लेता और बार-बार यह कहता सुनाई देता है कि वह सिर्फ बैठा हुआ है और उसने कुछ गलत नहीं किया है। इसके बावजूद दूसरा यात्री लगातार उसे सार्वजनिक स्थानों पर शिष्टाचार का पालन करने की सलाह देता रहता है।
ये खबर भी पढ़ें : डायरी में iPhone छिपाकर बना रहा था वीडियो! हरिद्वार में युवक की कथित हरकत का वीडियो वायरल
वीडियो देख भड़के लोग, सख्त कार्रवाई की मांग की
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया गया, जहां इसने लोगों का ध्यान खींच लिया। वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कई यूजर्स ने सार्वजनिक परिवहन में बेहतर नागरिक व्यवहार की जरूरत बताई। कुछ लोगों ने कहा कि ऐसे मामलों में सिर्फ चेतावनी नहीं, बल्कि सख्त कार्रवाई भी होनी चाहिए ताकि लोग नियमों का पालन करें।
वहीं कई यूजर्स ने यह भी कहा कि सार्वजनिक परिवहन सभी के लिए होता है और यात्रियों को इसका उपयोग करते समय दूसरों की सुविधा और स्वच्छता का ध्यान रखना चाहिए। वीडियो वायरल होने के बाद एक बार फिर सार्वजनिक स्थानों पर नागरिक जिम्मेदारी और शिष्टाचार को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
