हैदराबाद में ऑटो ड्राइवर की बहादुरी, चेन स्नैचर को टक्कर मारकर बचाई महिला की चेन
Auto Driver Bravery : हैदराबाद के बेगम बाजार इलाके में एक ऑटो ड्राइवर ने बहादुरी दिखाते हुए चेन स्नैचर को पकड़वाने में मदद की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Chain Snatching Case : हैदराबाद के बेगम बाजार इलाके से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने लोगों का दिल जीत लिया है। आमतौर पर चेन स्नैचिंग की घटनाओं में आरोपी मौके से फरार हो जाते हैं, लेकिन इस बार एक ऑटो ड्राइवर ने अपनी सूझबूझ और बहादुरी से पूरी कहानी बदल दी।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक स्नैचर सड़क पर चल रही महिलाओं के पास पहुंचता है और उनकी चेन छीनकर भागने की कोशिश करता है। घटना के दौरान महिलाएं जोर-जोर से चिल्लाने लगती हैं और आसपास अफरा-तफरी मच जाती है।
Alert auto driver Mohammed Zaher foiled a chain-snatching attempt by intercepting rowdy-sheeter targeting woman at Begum Bazar in Hyderabad on March 4. Hyderabad CP VC Sajjanar felicitated the driver for his courage and swift action@NewIndianXpress @Kalyan_TNIE @XpressHyderabad pic.twitter.com/hykQHfLpHu — Siddhardha Gattimi (@Siddhardha0809) May 5, 2026
सम्बंधित ख़बरें
‘मेरी छोटी बहन की तरह छोड़ूंगा’, कैब ड्राइवर की बातों ने जीता दिल; वायरल वीडियो देख लोग बोले- ऐसे ड्राइवर हर ज
MP Water Crisis: विदिशा में फूटा जनता का गुस्सा, पानी में आ रहा कीड़ा, महामारी का मंडराया खतरा; देखें VIDEO
राफ्टिंग के दौरान पर्यटकों और ऑपरेटरों में जमकर मारपीट, चप्पुओं से एक-दूसरे पर किए वार; वीडियो वायरल
लखनऊ में एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग से 15 बच्चों की मौत, रो पड़े डिप्टी CM बृजेश पाठक; देखें- VIDEO
ऑटो ड्राइवर ने चेन स्नैचर से महिला को बचाया
वीडियो में आगे दिखाई देता है कि आरोपी बाइक पर भागने की कोशिश करता है, लेकिन तभी कुछ दूरी पर जा रहा एक ऑटो ड्राइवर पूरी तरह सतर्क हो जाता है। वह तुरंत अपना ऑटो मोड़ता है और आरोपी का पीछा करने लगता है।
जैसे ही स्नैचर बाइक स्टार्ट कर भागने लगता है, ऑटो ड्राइवर तेजी से ऑटो बढ़ाकर उसकी बाइक को टक्कर मार देता है। टक्कर लगते ही आरोपी सड़क पर गिर जाता है और मौके पर मौजूद लोग तुरंत उसे पकड़ लेते हैं। इस दौरान महिलाओं की चेन भी सुरक्षित बच जाती है। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
ये खबर भी पढ़ें : दूल्हे ने चलती कार से विदेशी पर्यटकों को दिया वेडिंग कार्ड, वायरल वीडियो ने जीता लोगों का दिल
हैदराबाद पुलिस ने ऑटो ड्राइवर को किया सम्मानित
बताया जा रहा है कि बहादुरी दिखाने वाले ऑटो ड्राइवर का नाम मोहम्मद जहीर है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वीडियो शेयर करते हुए जानकारी दी गई कि हैदराबाद पुलिस ने उनकी हिम्मत और समय पर कार्रवाई के लिए सम्मानित भी किया है।
इंटरनेट पर लोग ऑटो ड्राइवर की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि ऐसे लोग समाज के असली हीरो होते हैं, जो बिना किसी डर के दूसरों की मदद के लिए आगे आते हैं। वहीं कुछ लोगों ने कहा कि अगर हर नागरिक इसी तरह सतर्क रहे तो अपराधियों के हौसले कमजोर पड़ सकते हैं।
