-
मंगल, 23 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Viral »
- Bengaluru Rent Hike American Woman Reacts On 33 Percent Rent Increase India Vs Us Rental System
बेंगलुरु में अमेरिकी महिला के घर का किराया मकान मालिक ने 33% बढ़ाया, महिला ने वीडियो शेयर कर जताई नाराजगी
- Written By: हितेश तिवारी
Bengaluru Rent Hike : बेंगलुरु में रहने वाली एक अमेरिकी महिला ने 33 प्रतिशत किराया बढ़ाए जाने पर नाराजगी जताई है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में उन्होंने भारत और अमेरिका के किराया नियमों की तुलना की।

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
American Woman in Bengaluru : बेंगलुरु में तेजी से बढ़ते किराए को लेकर एक अमेरिकी महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। डाना मैरी नाम की कंटेंट क्रिएटर ने इंस्टाग्राम वीडियो में बताया कि उनके मकान मालिक ने अचानक 33 प्रतिशत किराया बढ़ाने की मांग कर दी।
उन्होंने कहा कि यह बढ़ोतरी बेहद ज्यादा है और अगर वह इसे मानने से इनकार करती हैं तो आसानी से घर खाली करवाया जा सकता है, क्योंकि शहर में इतने लोग हैं जो बढ़ा हुआ किराया देने को तैयार बैठे हैं।
An American living in Bengaluru complains that her rent has increased by 33% when US sets rent cap at 10% and the 4-6 months advance kept by owners when it should be just 1-2 months pic.twitter.com/u25PQFNPXa — Lord Immy Kant (@KantInEastt) May 6, 2026
घर किराया बढ़ने पर अमेरिकी महिला का छलका दर्द
वीडियो में डाना ने भारत और अमेरिका की रेंटल व्यवस्था की तुलना भी की। उन्होंने कहा कि अमेरिका के कई राज्यों में मकान मालिकों के लिए किराया बढ़ाने की सीमा तय होती है और आमतौर पर सालाना 3 से 5 प्रतिशत तक ही किराया बढ़ाया जाता है।
उनके मुताबिक कई जगहों पर 10 प्रतिशत से ज्यादा किराया बढ़ाना गैरकानूनी माना जाता है। डाना ने यह भी कहा कि अगर बेंगलुरु में हर साल इसी तरह किराया बढ़ता रहा तो आने वाले कुछ सालों में किराए आम लोगों की पहुंच से बाहर हो जाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
‘मेरी छोटी बहन की तरह छोड़ूंगा’, कैब ड्राइवर की बातों ने जीता दिल; वायरल वीडियो देख लोग बोले- ऐसे ड्राइवर हर ज
MP Water Crisis: विदिशा में फूटा जनता का गुस्सा, पानी में आ रहा कीड़ा, महामारी का मंडराया खतरा; देखें VIDEO
राफ्टिंग के दौरान पर्यटकों और ऑपरेटरों में जमकर मारपीट, चप्पुओं से एक-दूसरे पर किए वार; वीडियो वायरल
लखनऊ में एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग से 15 बच्चों की मौत, रो पड़े डिप्टी CM बृजेश पाठक; देखें- VIDEO
ये खबर भी पढ़ें : पश्चिम बंगाल में भारी बवाल! TMC पार्टी कार्यालयों में की तोड़फोड़, फिर लगाई आग, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO
लोगों ने भारत में बढ़ते किराए के मुद्दे पर सवाल उठाए
महिला ने सिक्योरिटी डिपॉजिट को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कई मकान मालिक 4 से 6 महीने तक का एडवांस किराया मांगते हैं, जबकि कानून के मुताबिक यह सीमा कम होनी चाहिए। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने भी जमकर प्रतिक्रिया दी।
कुछ लोगों ने कहा कि भारत में किराए से जुड़े नियमों का पालन ठीक से नहीं होता, जबकि कई सोशल मीडिया यूजर्स ने माना कि बेंगलुरु में तेजी से बढ़ते किराए अब बड़ी समस्या बन चुके हैं। वहीं कुछ लोगों ने दावा किया कि अप्रैल 2026 से नए नियम लागू होने वाले हैं, जिनमें किराया बढ़ोतरी और सिक्योरिटी डिपॉजिट की सीमा तय की जाएगी।
Bengaluru rent hike american woman reacts on 33 percent rent increase india vs us rental system
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
23 जून: एक दिन, दो त्रासदियां; बदली भारत की राजनीति और दुनिया का इतिहास
Jun 23, 2026 | 09:27 AMविठ्ठल-रुक्मिणी मंदिर की मूर्तियों पर वज्रलेपन पर रोक, पंढरपुर अदालत का बड़ा फैसला
Jun 23, 2026 | 09:21 AMIran Nuclear Talks: ईरान ने जेडी वेंस के दावे को नकारा, कहा- परमाणु निरीक्षण की नहीं दी कोई अनुमति
Jun 23, 2026 | 09:11 AMनवभारत संपादकीय: मानसून नहीं आया, लेकिन सियासी मानसून शुरू; सदन में उठेंगे बड़े सवाल
Jun 23, 2026 | 09:09 AMचंद्रपुर में मानसून की पहली जोरदार बारिश से तबाही; जलभराव के कारण मनपा के दावों की खुली पोल, बिजली-इंटरनेट ठप
Jun 23, 2026 | 09:07 AMवन अधिकार पट्टों की मांग को लेकर नेपानगर में आदिवासियों का शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोगों ने निकाली रैली
Jun 23, 2026 | 09:05 AMलखनऊ अग्निकांड में 4 अधिकारियों पर गिरी गाज, सीएम योगी ने किया सस्पेंड, बिल्डिंग का मालिक फरार
Jun 23, 2026 | 09:02 AMवीडियो गैलरी

फिर गरमाया भारत-नेपाल सीमा विवाद! पीएम बालेन शाह के बयान से क्यों मचा बवाल- VIDEO
Jun 22, 2026 | 09:45 PM
MP Water Crisis: विदिशा में फूटा जनता का गुस्सा, पानी में आ रहा कीड़ा, महामारी का मंडराया खतरा; देखें VIDEO
Jun 22, 2026 | 09:38 PM
21 साल पुराने सपा पार्टी के दफ्तर पर गरजा बुलडोजर, सीतापुर प्रशासन ने सुबह ही कार्रवाई को दिया अंजाम- VIDEO
Jun 22, 2026 | 09:27 PM
लखनऊ में एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग से 15 बच्चों की मौत, रो पड़े डिप्टी CM बृजेश पाठक; देखें- VIDEO
Jun 22, 2026 | 09:16 PM
धर्म से नहीं, धन से प्यार! राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में फूटा अखिलेश का गुस्सा, देखें VIDEO
Jun 22, 2026 | 02:17 PM
मौलाना रजवी ने अखिलेश यादव को दिया अल्टीमेटम, तोड़ दिया सीएम बनने का सपना! देखें VIDEO
Jun 22, 2026 | 12:27 PM












